top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

पचपदरा रिफाइनरी में आग, लोकार्पण से पहले हड़कंप

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
20 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बालोतरा (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। सोमवार दोपहर रिफाइनरी परिसर की एक यूनिट में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों के साथ उठता काला धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया।

तैयारियों के बीच अचानक हादसा

जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही थीं और मंगलवार को होने वाले भव्य लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान एक यूनिट में अचानक स्पार्किंग या अन्य तकनीकी कारणों से आग लग गई। घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हलचल मच गई।

तुरंत सक्रिय हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम

घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी का इन-हाउस फायर सेफ्टी सिस्टम तुरंत सक्रिय कर दिया गया। दमकल की कई गाड़ियां, हाइड्रेंट सिस्टम और विशेष अग्निशमन दल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इसे अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके।

उच्च अधिकारी मौके पर, स्थिति पर नजर

घटना की गंभीरता को देखते हुए रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि मशीनरी को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा और प्रबंधन पर उठे सवाल

लोकार्पण से ठीक पहले हुई इस घटना ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह महज तकनीकी खामी का परिणाम है या सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई है? रिफाइनरी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

कार्यक्रम पर संशय, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मंगलवार को होने वाला लोकार्पण कार्यक्रम तय समय पर होगा या उसमें बदलाव किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जांच के आदेश संभव


सूत्रों के अनुसार, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा सकती है। एचपीसीएल और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर डैमेज कंट्रोल के साथ-साथ कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

(समाचार जारी…)

ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page