top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन की तैयारियां तेज

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 20
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

पचपदरा, बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 21 अप्रैल 2026 के पचपदरा HPCL रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में आज रिफाइनरी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया तथा कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


निरीक्षण के दौरान यज्ञशाला, क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) तथा मुख्य नियंत्रण कक्ष (Main Control Room) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि उद्घाटन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श आयोजन के रूप में स्थापित हो सके। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, आमजन की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।


इस अवसर पर राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल, सुमेरपुर विधायक एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी महेश मीणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणपत बांठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही बायतु विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रत्याशी बालाराम मूंढ, रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इसके शुरू होने से न केवल बाड़मेर जिले बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page