top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

इरोड में प्रवासियों ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का किया सम्मान

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 19
  • 1 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

इरोड (तमिलनाडु)। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी गोपीनाथ पलानियप्पन के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के इरोड आगमन पर प्रवासी समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मान किया।


इरोड के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि रमेशचंद बाफना एवं संतोषकुमार मेहता ने सांसद डांगी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रवासी समुदाय के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन का भरोसा भी जताया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में चुनावी माहौल और विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रवासी समाज के सदस्यों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।


प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा (मदुराई) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद डांगी का इरोड दौरा सफल रहा और प्रवासी समाज का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी समन्वय और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली बना रहा।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page