top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

पंडित पुटराजू गवाई जयंती पर लेगेरी राजेश्वरी नगर में अन्नदान व सम्मान समारोह आयोजित

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 9
  • 1 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी।

(Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। ब्लेस सोसाइटी ऑफ़ रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट के तत्वावधान में लेगेरी राजेश्वरी नगर में महान समाजसेवी एवं संत व्यक्तित्व पंडित पुटराजू गवाई की जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, अन्नदान और सम्मान समारोह के माध्यम से उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेंद्र मुणोत ने पंडित पुटराजू गवाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवी कार्यों को याद करते हुए कहा कि पंडित गवाई ने अपने जीवन को गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देते हैं।



इस अवसर पर आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को भोजन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने स्वयं भी सेवा कार्य में भाग लेते हुए अन्नदान कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया और समाज के लोगों को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारी, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पंडित पुटराजू गवाई के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page