top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

भाजपा कार्यालय में मनाई गई भावुराव देशपांडे की जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 10
  • 1 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विचारक एवं संगठन के प्रेरणास्रोत रहे भावुराव देशपांडे की जयंती मंगलवार को मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के शहर कार्यालय ‘भावुराव देशपांडे’ में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।


कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भावुराव देशपांडे का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक था। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।



इस अवसर पर बेंगलूरु नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एस. हरीश, बेंगलूरु सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सप्तगिरी गौड़ा, बेंगलूरु सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी एम. गौतम कुमार, आर. राघवेंद्र राव, बेंगलूरु नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती आशा राव, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी श्रीमती मालादेवी तथा बेंगलूरु नॉर्थ महिला मोर्चा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्रीमती मंजुला देवी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने भावुराव देशपांडे के आदर्शों पर चलने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page