top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

राज्य बजट 2026-27 पर बीजेपी और जेडीएस की संयुक्त रणनीति बैठक, बजट की कमियों को सदन में उठाने की तैयारी

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 9
  • 2 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 की समीक्षा करने तथा सदन में प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाने की रणनीति तय करने के उद्देश्य से सोमवार को बीजेपी और जेडीएस के विधान परिषद सदस्यों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त कंसल्टेटिव बैठक आयोजित की गई।


यह बैठक दोपहर 2 बजे विधान सौध स्थित विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय (कमरा नंबर 155) में संपन्न हुई। बैठक में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं और परिषद सदस्यों ने भाग लेकर बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।


बैठक के दौरान दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित पीआरएस विधायी अनुसंधान की विशेषज्ञ टीम ने भी भाग लिया और बजट से जुड़े आंकड़ों, विभागवार आवंटन तथा राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों ने विधायकों को यह भी बताया कि बजट के तकनीकी पहलुओं को किस प्रकार समझा जाए और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में कैसे उठाया जा सकता है।


मीटिंग में उपस्थित सदस्यों को रणनीतिक मार्गदर्शन देते हुए कहा गया कि बजट के भीतर छिपे महत्वपूर्ण बिंदुओं, वित्तीय प्रावधानों तथा विभिन्न विभागों को दिए गए आवंटन का गंभीरता से अध्ययन कर सदन में तथ्यात्मक और प्रभावशाली चर्चा की जाए, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखा जा सके।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों विपक्षी दल—भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) —राज्य बजट में जनविरोधी नीतियों तथा निधियों के आवंटन में कथित भेदभाव के मुद्दे पर संयुक्त रूप से आवाज उठाएंगे।

नेताओं ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता के साथ सदन में होने वाली चर्चा को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा और सरकार से बजट के विभिन्न प्रावधानों पर जवाब मांगा जाएगा।


बैठक में विधान परिषद में विपक्ष के नेता सहित दोनों दलों के वरिष्ठ नेता एवं सदस्य उपस्थित रहे। माना जा रहा है कि इस संयुक्त परामर्श से आगामी सत्र में बजट पर होने वाली बहस अधिक सार्थक और प्रभावशाली होगी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page