top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

आंतरिक आरक्षण लागू कर रिक्त पद भरें, वरना उग्र आंदोलन: बी.वाई. विजयेंद्र की चेतावनी

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 4
  • 2 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। कर्नाटक में आंतरिक आरक्षण और लंबित भर्तियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इंटरनल रिज़र्वेशन के आधार पर सभी रिक्त पद तत्काल भरे जाएं, अन्यथा भाजपा राज्यभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।


मल्लेश्वरम स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय जगन्नाथ भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 56 प्रतिशत की गई है। सरकार चाहे 50 हजार पद भरे या एक लाख, यह उसका निर्णय है, लेकिन हमारी स्पष्ट मांग है कि सभी रिक्त पदों को आंतरिक आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार भरा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत का बहाना बनाकर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।


“शोषित वर्गों को न्याय दे सरकार”

विजयेंद्र ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इन वर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और बिना किसी टालमटोल के रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंतरिक आरक्षण लागू किए बिना भर्तियां की गईं, तो भविष्य में होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुराने आरक्षण पैमाने के तहत भर्तियां आगे बढ़ाकर समाज में असंतोष पैदा कर रही है। “युवा सड़कों पर उतर रहे हैं, आयु सीमा पार हो रही है और उनका धैर्य जवाब दे रहा है,” उन्होंने कहा।


6 तारीख से विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि विधानसभा सत्र 6 तारीख से शुरू होने जा रहा है और उसी दिन से बेंगलूरु में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और गेस्ट लेक्चरर भी अपने वादों के पूरा न होने से नाराज हैं और आंदोलन की तैयारी में हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि केएसआरटीसी-बीएमटीसी कर्मचारियों को पीएफ और ग्रेच्युटी नहीं दी जा रही है। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर भी विरोध पर हैं, जबकि 108 एंबुलेंस सेवा प्रभावित है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। विजयेंद्र ने दावा किया कि छोटे ठेकेदारों के लगभग 40 से 45 हजार करोड़ रुपये 34 महीनों से लंबित हैं, जिससे आर्थिक संकट गहराया है।


“कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल”

विजयेंद्र ने कहा कि राज्य में कचरा प्रबंधन से लेकर कानून-व्यवस्था तक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रशासन संभालने में पूरी तरह विफल रही है और राज्य में अराजकता का माहौल है।


उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने विधायकों को संतुष्ट करने में लगा है, जबकि विकास कार्य ठप पड़े हैं। “रूलिंग पार्टी के विधायक ही बगावत पर उतर आए हैं, यही असली सच्चाई है,” उन्होंने दावा किया।


भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बजाय राज्य की समस्याओं पर ध्यान दें और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ठोस निर्णय लें।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु, राज्य उपाध्यक्ष हरतालु हलप्पा तथा विधान परिषद सदस्य हेमलता नायक भी उपस्थित रहे।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page