top of page
भारतार्थ-logo

नि:शुल्क आई कैंप में 76 लोगों की जांच

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 24 अग॰
  • 1 मिनट पठन
कक्षा में शिक्षक-छात्रों का समूह, MAHAVIR INTERNATIONAL बैनर के साथ; पीछे ब्लैकबोर्ड पर शिक्षा के संदेश और समय-सारणी।

भारतार्थ खबर संवाददाता धन्नाराम चौधरी Bhaarataarth.com चेन्नई, 23 अगस्त 2026। महावीर इंटरनेशनल चेन्नई गोल्ड सेंटर की ओर से रोटरी क्लब ऑफ चेन्नई नोबल हार्ट के सौजन्य तथा श्री रामचंद्रा हॉस्पिटल, पोरूर के सहयोग से रविवार को पल्लीकरणै स्थित मदर मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में नौवां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।


सुबह प्रार्थना के बाद आयोजित शिविर में चिकित्सकीय टीम ने कुल 76 लोगों की नेत्र जांच की। इसके साथ ही 49 लोगों की नि:शुल्क रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की गई। जांच के बाद 43 जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।


शिविर के दौरान जांच में 11 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इन मरीजों को आगे उपचार एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री रामचंद्रा हॉस्पिटल, पोरूर भेजा गया।

शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए गले और कमर के पट्टे, घुटनों के मोजे, मोनीसन बाम, एड़ी के सॉक्स, स्प्रे, जेल तथा रिस्ट बैंड जैसी उपयोगी सामग्री भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गई।


आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन महेन्द्र-गुणवंती पगारिया, वाइस चेयरमैन प्रवीण-नीता कुम्भट, सचिव नरेन्द्र खांटेड, कोषाध्यक्ष बसन्त बरड़िया सहित उम्मेद बाफना, दीपक पगारिया, उत्तमजी कोठारी, बिरमाराम और नारायणलाल सीरवी का विशेष सहयोग रहा।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page