top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

नया चेण्डा धाम में राजेश्वर भगवान जन्मोत्सव व रामनवमी मेला धूमधाम से सम्पन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 28
  • 1 min read

Updated: Mar 30


भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नया चेण्डा/पाली। नया चेण्डा धाम में परम पूजनीय गुरुदेव श्री राजेश्वर भगवान का 144वां जन्मोत्सव एवं रामनवमी मेला पीठाधीश्वर परम तपस्विनी साध्वी श्री भगवती बाई जी के पावन सान्निध्य में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।


मेले के दौरान विभिन्न आंगी गैर दलों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक गैर नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने आयोजन में सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ा दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जालोर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भाग लिया। उन्होंने श्री राजेश्वर भगवान के दर्शन कर साध्वी श्री भगवती बाई जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय का अवलोकन भी किया और आगामी 28 से 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले महाविद्यालय भवन उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रवण खुडाला ने भी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया और दाताश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।



मेले में आए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया चेण्डा एवं चेण्डा गांव के निवासियों द्वारा शीतल पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। साथ ही यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जैतपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभाला, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page