top of page
भारतार्थ-logo

कन्या गुरुकुल नया चेण्डा का शत-प्रतिशत परिणाम, 20 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर रचा इतिहास

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 25 मार्च
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नया चेण्डा /पाली। 10वीं बोर्ड परीक्षा (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) के घोषित परिणामों में कन्या गुरुकुल नया चेण्डा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। लगातार नौवें वर्ष 100 प्रतिशत रिजल्ट कायम रखते हुए संस्थान ने उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखा है।


इस वर्ष कुल 197 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनमें 187 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 10 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विशेष बात यह रही कि 20 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं 113 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की।


विद्यालय की टॉपर छात्रा ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।


इस सफलता का श्रेय संस्थान की पीठाधीश्वर परम तपस्विनी साध्वी श्री भगवती बाई जी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के समर्पित प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र में भी इस परिणाम को लेकर हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

1 टिप्पणी

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
Shankarlal Choudhary
Shankarlal Choudhary
28 मार्च
5 स्टार में से 5 रेटिंग दी गई।

Excellent!!!!!


लाइक
bottom of page