top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

धर्मनिष्ठा सेवा ट्रस्ट का शुभारंभ, लोगो व वेबसाइट लॉन्च

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 19
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर “धर्मनिष्ठा सेवा ट्रस्ट” का विधिवत पंजीकरण एवं भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट का आधिकारिक लोगो एवं वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जिससे संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल सिंह सिकरवार, निशु कमल, राजेश्वर कुमार एवं अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहेगा।


ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म एवं हिंदू परंपराओं के संरक्षण और प्रसार को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा नियमित रूप से पूजा-अर्चना, यज्ञ, भजन, कीर्तन एवं आध्यात्मिक सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में श्रद्धा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही मंदिरों की गतिविधियों, धार्मिक उत्सवों एवं तीर्थ यात्राओं में सहयोग प्रदान करने की भी योजना है।


ट्रस्ट धर्मग्रंथों के प्रति जागरूकता फैलाने, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा धर्म आधारित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य करेगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए परंपराओं की निरंतरता बनाए रखना है।


इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। प्रवीण कुमार पांडे को अध्यक्ष, श्याम मुरारी को उपाध्यक्ष, राजमणि कुमार सिन्हा को महासचिव, राम मोहन पाठक को सचिव एवं प्रभात मिश्रा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। शैलेश मिश्रा को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नीरज कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष और सतीश मिश्रा को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुस्मिता पाठक को प्रवक्ता तथा कमलेश यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।


प्रशासनिक एवं प्रबंधन टीम में नितीन शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), राजेश कुमार को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), राहुल पांडे को मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) तथा मनोज गुप्ता को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई।


कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा, धर्म प्रचार और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page