top of page
भारतार्थ-logo

तिरंगा उत्सव में गूंजे देशभक्ति के स्वर

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 19 अग॰
  • 2 मिनट पठन
मंदिर हॉल में कई पुरुष भारतीय झंडे थामे खड़े हैं, पीछे सुनहरा नक्काशीदार पटल और हिंदी शिलालेख, उत्सवपूर्ण माहौल

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी बेंगलुरु। 18 अगस्त 2026। श्री जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘तिरंगा उत्सव’ का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। गुरुदेव प. पूज्य श्री मलयप्रभ सागर जी म. सा. आदि ठाणा एवं पूज्य साध्वी जी डॉ. प्रियश्रद्धांजना श्री जी म. सा. आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित समारोह में सकल संघ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुआ। अध्यक्ष तेजराज मालानी, तेजराज गुलेच्छा, उपाध्यक्ष बाबूलाल भन्साली, तनसुख राज गुलेच्छा, कोषाध्यक्ष रनजीत ललवानी, सहमंत्री धर्मेन्द्र संकलेचा एवं ललित डाकलिया सहित अनेक गणमान्यजनों ने ध्वजारोहण कर सकल संघ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर महामंत्री कुशलराज गुलेच्छा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें सौहार्द, सद्भावना, एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण है।


देशभक्ति गीतों ने बांधा समां


श्री जिनदत्त कुशल सूरी जैन सेवा एवं संगीत मंडल की ओर से सनी रांका, राजेन्द्र गुलेच्छा, नितेश बोहरा एवं मनन बोहरा ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।


फैंसी ड्रेस में दिखा वीरों का शौर्य


समारोह में संघ के परिवारों के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने जवाहरलाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई, वीर योद्धा सिपाही, रानी अब्बक्का और सरदार वल्लभभाई पटेल का रूप धारण कर देश के वीर सपूतों एवं वीरांगनाओं के जीवन, त्याग और शौर्य को मंच पर जीवंत कर दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही बटोरी।


कार्यक्रम में दादावाड़ी ट्रस्ट से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page