top of page
भारतार्थ-logo

दिवान्दी ने जीता क्रिकेट का खिताब, 21 हजार का पुरस्कार

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 19 अग॰
  • 1 मिनट पठन

मैदान में क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी व पदक के साथ समूह फोटो, कुछ उत्साहित मुद्रा में; नीचे फाइल फोटो

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी पाली/रोहट | 18 अगस्त 2026।पाली जिले के रोहट क्षेत्र के दिवान्दी-मुरडिया गांव में युवा गौ भगत संगठन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में दिवान्दी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जोधपुर जिले की लूणी तहसील के सर गांव की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और तीन दिनों तक खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार परिचय दिया। फाइनल मुकाबले को लेकर ग्रामीणों और क्रिकेट प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


खिताबी मुकाबले में दिवान्दी टीम की जीत में सोहन जोधा ने शानदार 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर निर्णायक भूमिका निभाई। उनके साथ ताराराम प्रजापत, महेंद्र गोयल, राकेश गोयल, राजेंद्र गोयल, गौतम दमामी, अशोक ढाका, मानु हंस, सम्पत बामनिया, ओमी मीणा और मुकेश पटेल सहित खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।


विजेता दिवान्दी टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।


आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार जताया। समापन अवसर पर विजेता टीम सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page