top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

‘जीवनसाथी’ परिचय सम्मेलन में 85 से अधिक युवक-युवतियों ने लिया भाग, अगले वर्ष फिर होगा आयोजन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
12 अक्टू॰
2 मिनट पठन
बेंगलुरु में श्री ब्यावर संघ के जीवनसाथी परिचय सम्मेलन में शामिल विवाह योग्य युवक-युवतियां, परिवार और समाज के पदाधिकारी।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 12 अक्टूबर 2026। श्री ब्यावर संघ, बेंगलुरु की ओर से विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित ‘जीवनसाथी–शुभ रिश्तों की मंगल शुरुआत’ परिचय सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 85 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों के बीच परिचय, विचार-विमर्श तथा वैवाहिक संबंधों को लेकर संवाद हुआ।

सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक-दूसरे को जानने-समझने का अवसर देने के साथ परिवारों के बीच आपसी संवाद और विश्वास को बढ़ावा देना था। श्री ब्यावर संघ की इस पहल को समाजबंधुओं का सहयोग मिला। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजन विवाह संबंधों की तलाश कर रहे परिवारों के लिए परिचय और विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम बन सकते हैं।


दो परिवारों को जोड़ने की पहल

संघ के अध्यक्ष ललित डाकलिया ने सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जीवनसाथी’ केवल परिचय सम्मेलन नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने और नई पीढ़ी को उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करने वाली पहल है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल युवक-युवतियों, अभिभावकों, समाजबंधुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सहयोग और सामूहिक सहभागिता से ऐसे आयोजन सफल होते हैं। संघ ने भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। संघ के महामंत्री रूपचंद कुमट ने ब्यावर संघ, युवा शाखा और महिला शाखा की नियमित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए अगले वर्ष ‘जीवनसाथी 2.0’ के नाम से पुनः परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी है।


सहयोगियों और सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

आयोजन को सफल बनाने में मुख्य सहयोगी बहादुर सुशीला कांकरिया के साथ ललित डाकलिया, रूपचंद कुमट, दिनेश लोढ़ा, विनय राठौड़, महावीर तातेड़, विजय सिंघवी, टीकमचंद हिंगड़ और अमित पारख सहित अर्चित पारख तथा श्री ब्यावर संघ के सदस्यों का योगदान रहा। श्री ब्यावर संघ युवा शाखा, श्री ब्यावर युवा लेडीज विंग और अन्य सहयोगियों ने भी व्यवस्थाओं एवं समन्वय में भूमिका निभाई। कार्यक्रम में चेयरमैन महेंद्र भन्साली, संगठन मंत्री किशन सोलीवाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद खिंवसरा, पूर्व अध्यक्ष पदमचंद बोहरा, पूर्व मंत्री अरविंद कोठारी, युवा अध्यक्ष कुलदीप छाजेड़, उपाध्यक्ष नरेश बोहरा, महामंत्री चेतन रेदासनी और सह कोषाध्यक्ष कुनाल मरलेचा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने में सहयोग किया। महिला शाखा की जिया हिंगड़, मोनिका कुमट और रितेश धोका ने कार्यक्रम का संचालन किया। चंदू डाकलिया, सीमा बोहरा और कंचन छाजेड़ ने पंजीकरण एवं अतिथि सम्मान की जिम्मेदारी निभाई।


इस अवसर पर गोड़वाड़ जैन भवन के कुमारपाल सिसोदिया का अभिनंदन किया गया। उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में संघ के सहमंत्री विनय राठौड़ ने मुख्य सहयोगी, अन्य सहयोगियों और उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। ‘जीवनसाथी’ सम्मेलन के माध्यम से परिवारों के बीच परिचय और संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। अगले वर्ष प्रस्तावित ‘जीवनसाथी 2.0’ के आयोजन से इस पहल को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। समाचार प्रेषक ललित डाकलिया बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page