top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में 101 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ, 22 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
11 अक्टू॰
2 मिनट पठन
बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में श्री वैशाली जनकल्याण समिति की दुर्गा पूजा के शुभारंभ पर 101 महिलाओं की कलश यात्रा।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 11 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट, दूसरे चरण के सातवें क्रॉस स्थित श्री वैशाली जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 101 महिलाओं ने कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जबकि 200 से अधिक श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए।


कलश यात्रा एसएनएन अपार्टमेंट स्थित विघ्नेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सातवें क्रॉस, बीटीएम लेआउट स्थित श्री तोंतदा सिद्धलिंगेश्वर सामुदायिक भवन में बने पूजा मंडप तक पहुंची। वहां आचार्य गिरिधर द्विवेदी, अमित पांडे और पंडित अजीत झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। माता रानी की आरती के साथ कलश स्थापना संपन्न हुई। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन


22 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा


ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और पूजा अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 अक्टूबर को महा सप्तमी पूजा, 18 अक्टूबर को महा अष्टमी पूजा, 19 अक्टूबर को कुमकुम अभिषेक और छप्पन भोग तथा 20 अक्टूबर को महा नवमी पूजा होगी। 21 अक्टूबर को विजयादशमी पूजा आयोजित की जाएगी। महोत्सव के समापन अवसर पर 22 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण पांडेय ने बताया कि 17 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भक्ति संगीत का आयोजन भी होगा।


बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में श्री वैशाली जनकल्याण समिति की दुर्गा पूजा के शुभारंभ पर 101 महिलाओं की कलश यात्रा।


समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर


पूजा अध्यक्ष पंकज सिंह ने बेंगलुरु में रहने वाले श्रद्धालुओं और प्रवासी समाज के लोगों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। सचिव मुकेश सिंह ने कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने अधिक से अधिक प्रवासी परिवारों को दुर्गा पूजा से जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया। पूजा की व्यवस्थाओं में ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूजा अध्यक्ष पंकज सिंह, सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण पांडेय, संयुक्त सचिव एके गुप्ता, मुकेश कुमार और समिति के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। समाचार प्रेषक प्रवीण कुमार पांडेय बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page