top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

वायु सेना के सेवानिवृत्त योद्धा गंगेश कुमार मिश्र सम्मानित, भोजपुरी समाज सेवा समिति ने सौंपी नई जिम्मेदारी

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
11 अक्टू॰
2 मिनट पठन
बेंगलुरु में भोजपुरी समाज सेवा समिति के मासिक मिलन समारोह में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त कर्मी गंगेश कुमार मिश्र का सम्मान करते समिति के चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,11 अक्टूबर 2026। भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि.), बेंगलुरु का मासिक मिलन समारोह इंदिरा नगर स्थित समिति के प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त कर्मी गंगेश कुमार मिश्र को समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्हें समिति का सह कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुए कोष संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में आगामी 15 और 16 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ महापर्व की तैयारियों तथा संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। समारोह में समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन, महासचिव ललितेश्वर प्रसाद सिंह, महामंत्री सुनीता पांडेय, सचिव गिरीश चन्द्र पाण्डेय, सूचना एवं प्रसारण सचिव रिपु मर्दन कुमार और कोषाध्यक्ष जे.बी. सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


आजीवन सदस्यता पर सम्मान, समाज सेवा का संकल्प


बिहार के आरा जिले के सोनबरसा गांव निवासी गंगेश कुमार मिश्र के समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन ने उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के उद्देश्य से संगठन से जुड़ने वाले समर्पित सदस्यों की भागीदारी से समिति के कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने मिश्र के समिति से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अपने संबोधन में गंगेश कुमार मिश्र ने समिति का आजीवन सदस्य बनने पर खुशी जताई। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने और बिना थके, बिना रुके सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में मिश्र को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत कर समिति के कोष का कार्यभार संभालने का अनुरोध किया गया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कार्यभार ग्रहण किया।



बेंगलुरु में भोजपुरी समाज सेवा समिति के मासिक मिलन समारोह में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त कर्मी गंगेश कुमार मिश्र का सम्मान करते समिति के चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन।


छठ महापर्व की तैयारियों पर चर्चा


समारोह में आगामी 15 एवं 16 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ महापर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। छठ पूजा आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सरोज कुमार और प्रबंधक संजय कुमार भारती ने आयोजन की तैयारियों से सदस्यों को अवगत कराया। समिति ने छठ महापर्व के आयोजन के साथ संगठन के विस्तार और समाज के लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया।


सदस्यों के जन्मदिन पर सामूहिक उत्सव


मासिक मिलन समारोह में समिति के सदस्य किशन पांडेय, ब्रजेन्द्र सिंह और महामंत्री सुनीता पांडेय का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से केक काटा गया और सभी को शुभकामनाएं दी गईं।समारोह में होटल अवध एक्सप्रेस, व्हाइटफील्ड की ओर से भोजन की व्यवस्था सुनीता अनीता सिंह एवं ब्रजेन्द्र सिंह के सौजन्य से की गई। उपस्थित सदस्यों ने भोजन व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के महासचिव ललितेश्वर प्रसाद सिंह ने अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति ने समाज सेवा, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता के उद्देश्य के साथ आगामी छठ महापर्व को सफल बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।





टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page