top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

जयपुर में एडीबी की ईएसएफ कार्यशाला शुरू

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
15 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

जयपुर, 15 अप्रैल। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) समर्थित परियोजनाओं से जुड़े निष्पादन एवं क्रियान्वयन एजेंसियों को पर्यावरण एवं सामाजिक मानकों की गहन समझ प्रदान करने के उद्देश्य से एडीबी के एनवायरमेंटल एंड सोशल फ्रेमवर्क (ईएसएफ) पर दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का बुधवार को जयपुर में विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं में पर्यावरणीय और सामाजिक मानकों का समुचित समावेशन अत्यंत आवश्यक है।


इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया ने राज्य में जवाबदेह एवं सतत परियोजना क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एडीबी का वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग राजस्थान में शहरी अवसंरचना को नई मजबूती दे रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में जयपुर मेट्रो परियोजना को लेकर एडीबी और राज्य सरकार के उच्च स्तर पर चर्चा हुई है, जिसके तहत एडीबी द्वारा 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, राज्य सरकार और एडीबी के बीच शहरी विकास के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का मजबूत सहयोग रहा है। राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण की परियोजनाओं की शुरुआत भी राज्य के शहरों में आधारभूत सेवाओं को और सुदृढ़ करेगी। कार्यशाला में स्थानीय निकायों, वन विभाग, पीएचईडी, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जेएमआरसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं परियोजना से जुड़े हितधारक भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य आधारभूत परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है।


कार्यशाला में एडीबी के सेफगार्ड्स कार्यालय, आईएनआरएम से कार्लीतो रुफो जूनियर एवं शाश्वती द्वारा विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में पर्यावरण एवं सामाजिक जोखिम मूल्यांकन, हितधारक सहभागिता तथा परियोजना डिजाइन और क्रियान्वयन में सेफगार्ड्स के प्रभावी समावेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागियों को दस प्रमुख पर्यावरण एवं सामाजिक मानकों (ईएसएस) की जानकारी केस स्टडी और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि एनवायरमेंटल एंड सोशल फ्रेमवर्क का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं के दौरान पर्यावरण और लोगों को संभावित प्रतिकूल प्रभावों से सुरक्षित रखना, सतत विकास को बढ़ावा देना तथा जोखिमों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page