top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

जोधपुर जोन समीक्षा बैठक में राजस्व व अवैध तस्करी पर सख्ती के निर्देश

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
15 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

जोधपुर, 15 अप्रैल। प्रदेश में आबकारी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जोधपुर जोन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जिलेवार प्रगति का गहन विश्लेषण किया गया। बैठक में राजस्व अर्जन बढ़ाने, अवैध मदिरा तस्करी पर सख्ती करने तथा मदिरा दुकानों के शत-प्रतिशत बंदोबस्त को समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मदिरा दुकानों का पूर्ण बंदोबस्त, राजस्व वृद्धि और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


जोधपुर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस बैठक में जोन के सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों, निरोधक दलों एवं निरीक्षकों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर दुकानवार प्रगति की समीक्षा करें, जिससे मदिरा उठाव एवं राजस्व लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति हो सके। साथ ही होटल, रिसोर्ट और रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस मदिरा विक्रय पर सख्त रोक लगाने तथा लाइसेंस प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी सामने आया कि प्रदेश में लगभग 2174 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है। इस पर आयुक्त ने एमनेस्टी योजना के तहत ब्याज में छूट देकर वसूली तेज करने तथा आवश्यक होने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अवैध मदिरा तस्करी और हथकड़ शराब के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और विशेष निरोधात्मक अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा बैठक में रात्रि 8 बजे मदिरा दुकानों के बंद करने के नियम की सख्ती से पालना, शादी-पार्टी में ऑकेशनल लाइसेंस व्यवस्था, रेस्टोरेंट में हार्ड लिकर पर रोक, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा तथा आबकारी थानों की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्रीमती सीमा कविया ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जोधपुर, पाली, जैसलमेर, सिरोही, बाड़मेर एवं जालोर जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी जिलों के अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का भरोसा दिलाया। बैठक से पूर्व आबकारी आयुक्त को आबकारी पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page