top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

जन सुराज का विस्तार, प्रवक्ताओं को मिला दिशा-निर्देश

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 7
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

पटना। जन सुराज पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी पटना स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के 16 जिलों से आए पार्टी प्रवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर गहन मंथन किया।


बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की, जबकि वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना सहित जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख प्रवक्ता उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रवक्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और विशेष गाइडलाइन प्रदान की गई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी की मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रियता से ही संभव है।


वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि जन सुराज पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अपनी आवाज पहुंचाना है। उन्होंने प्रवक्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनसे आह्वान किया कि वे क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं।

बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने और जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सीतामढ़ी जिले से प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रवक्ताओं से आह्वान किया कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उपरोक्त जानकारी रतन बैठा सीतामढ़ी ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page