top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

चेन्नई में सजेगा ‘आंजणा प्रीमियर लीग-6’ का रोमांच, 9 टीमें दिखाएंगी दमखम

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 18
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

चेन्नई। कलबी युवा स्पोर्ट्स क्लब, चेन्नई के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंजणा प्रीमियर लीग (APL) क्रिकेट सीजन-6 का आयोजन 21 और 22 मार्च 2026 (शनिवार-रविवार) को मेघना कॉलेज ग्राउंड, रेडहिल्स (चेन्नई) में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आंजणा समाज, चेन्नई की कुल 9 क्रिकेट टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में राजेश्वर क्रिकेट क्लब, आंजणा स्टार इलेवन, माताजी वारियर्स, आहोर फाइटर्स, श्री चरणनाथ क्रिकेट क्लब, श्री चौधरी टाइटंस कोवुर, किशनारामजी क्रिकेट क्लब, श्री रामदेव क्रिकेट क्लब और आपेश्वर किंग इलेवन शामिल हैं। सभी टीमों ने पिछले एक महीने से कड़ी मेहनत करते हुए अभ्यास किया है और खिताब जीतने का जुनून खिलाड़ियों में साफ नजर आ रहा है।



क्रिकेट क्लब के सदस्य जगुभाई पटेल ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ सदस्य भगराज पटेल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक व भव्य होगी, जिसमें समाज के युवाओं का जोश और खेल के प्रति उनका जुनून देखने को मिलेगा।


क्रिकेटर ललित पटेल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, खेल भावना और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे आयोजनों से प्रेरित होकर समाज का व्यापारी वर्ग भी खेलों के प्रति जागरूक होगा और इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहेंगे।


इस आयोजन की जानकारी दिनेश ‘जी’ करड़ द्वारा दी गई। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page