top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

चेन्नई में भारतीय नववर्ष सम्मेलन 15 मार्च को, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष 2083

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 12
  • 2 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

चेन्नई। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से चेन्नई में 15 मार्च 2026, रविवार को भव्य “भारतीय नववर्ष सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संस्कृति संरक्षण समिति, चेन्नई द्वारा किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम का तत्वावधान आर्य समाज चेन्नई के मार्गदर्शन में होगा। इस अवसर पर पूरे शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसका प्रारंभ स्थल आर्य समाज भवन, नं. 33, मंगप्पा स्ट्रीट, साउकारपेट, चेन्नई रहेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर सहभागी बनेंगी और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगी।


इसके बाद सायं 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्य सम्मेलन का आयोजन श्री राजेश्वर भवन, साउकारपेट, चेन्नई में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर वक्ताओं द्वारा विचार प्रस्तुत किए जाएंगे तथा भारतीय संस्कृति की महिमा का वर्णन किया जाएगा।


कार्यक्रम में आध्यात्मिक संत जय गोपीनाथ दासजी प्रभु (इस्कॉन, पेरम्बूर) का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। वहीं समाजसेवी समाज रत्न प्यारे लालजी पितलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


सम्मेलन के मुख्य वक्ता गयत्रीविदाचार्य निरंजन के. वर्मा होंगे, जो गुरुकुलपति पंचायत विद्यापीठ, कांचीपुरम से जुड़े हैं और भारतीय संस्कृति, वेद ज्ञान तथा राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य विकासजी आर्य, सचिव–गवर्निंग बोर्ड, डीएवी ग्रुप चेन्नई, भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपने उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करेंगे।


आयोजकों ने बताया कि हिंदू नववर्ष 2083 के स्वागत के लिए यह सम्मेलन सांस्कृतिक एकता, सनातन मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।


कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क सूत्र 9884028878 और 8056231919 जारी किए गए हैं। आयोजकों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इस सम्मेलन में भाग लेकर भारतीय नववर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत करने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी दिनेश जी कराड चेन्नई ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page