top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

गुजरात में ओवैसी का हमला: बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, AIMIM ही BJP को दे सकती है चुनौती

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
20 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

सूरत। असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के लिंबायत में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर तीखा हमला बोला। AIMIM प्रमुख ओवैसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के बंटवारे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि Indian National Congress की भूमिका पर सवाल उठाए जाने चाहिए।


ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि “वोट एक अमानत है” और इसका उपयोग समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने नेतृत्व को मजबूत करें, क्योंकि “आवाज उसी की सुनी जाती है, जिसका नेतृत्व होता है।” गुजरात की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी Bharatiya Janata Party को संविधान के दायरे में रहते हुए चुनौती दे सकती है, तो वह AIMIM ही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को वोट देकर बीजेपी को रोकने की धारणा गलत साबित हो चुकी है। ओवैसी ने उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें कहा जाता है कि AIMIM के चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, टीएमसी और अन्य दल सैकड़ों सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, जबकि उनकी पार्टी सीमित सीटों पर ही उतरती है। “अगर आप सच में बीजेपी को हराना चाहते हैं, तो 11 सीटों की बात छोड़िए, 270 सीटें जीतकर दिखाइए,” उन्होंने चुनौती दी।


इतिहास के संदर्भ में बोलते हुए ओवैसी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब ‘India Wins Freedom’ का उल्लेख किया और कहा कि आजाद ने स्वयं लिखा है कि उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से देश के विभाजन को रोकने की अपील की थी। अपने भाषण के अंत में ओवैसी ने युवाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का आह्वान किया और कहा कि यह समय है जब समुदाय खुद अपना नेतृत्व तैयार करे और अपनी आवाज को मजबूती से देश के सामने रखे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page