top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

कचराकनाहल्ली में ब्लैक स्पॉट खत्म, बीएनसीसी की सख्त सफाई कार्रवाई

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
17 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में बेंगलूरु उत्तर नगर निगम (बीएनसीसी) ने एक और ठोस कदम उठाते हुए वार्ड 29 के कचराकनाहल्ली स्थित ऑयल मिल रोड पर बने कचरे के “ब्लैक स्पॉट” को पूरी तरह समाप्त कर दिया। लंबे समय से जमा कचरे और गंदगी के कारण यह क्षेत्र स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था।


अधिकारियों की निगरानी में विशेष सफाई अभियान चलाकर न केवल यहां से कचरा हटाया गया, बल्कि पूरे क्षेत्र की गहन सफाई कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। इस दौरान अवैध कचरा डंपिंग पॉइंट को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया, जिससे भविष्य में दोबारा गंदगी जमा होने की संभावना को कम किया जा सके। सफाई अभियान के तहत आधुनिक उपकरणों और श्रमिकों की मदद से इलाके को पूरी तरह साफ किया गया। साथ ही, स्थानीय निवासियों को भी जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के ब्लैक स्पॉट शहर की साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती होते हैं। इन्हें खत्म करने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। बीएनसीसी का लक्ष्य है कि बेंगलूरु के सभी वार्डों से ऐसे कचरा स्थलों को समाप्त कर “ब्लैक स्पॉट फ्री” शहर बनाया जाए। राज्य के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता अभियानों को भी इससे मजबूती मिल रही है। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी स्थान पर अवैध कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे बेंगलूरु को साफ, सुंदर और रहने योग्य शहर बनाया जा सके।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page