top of page
भारतार्थ-logo

एससीबी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 16 मार्च
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Building with black smoke damage, crowd gathered at night

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bharatarth.com)

कटक। एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर इमरजेंसी डिपार्टमेंट के आईसीयू में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आईसीयू और आसपास के वार्डों में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में दहशत फैल गई।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल के फायर सेफ्टी विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने मिलकर कई मरीजों को सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया।


अधिकारियों ने बताया कि कुछ मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर दम घुटने से हुई, जबकि कुछ मरीजों ने दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कई मरीज झुलस गए और 5 मरीजों की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।


घटना में अस्पताल के कुछ स्टाफ को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।


स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page