आँजणी माता कन्या महाविद्यालय भवन उद्घाटन समारोह का निमंत्रण गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी को सौंपा
- धन्ना राम चौधरी

- 13 मार्च
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च
भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
अहमदाबाद। श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता कन्या महाविद्यालय भवन के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। आगामी 28 से 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय समारोह में पधारने का आग्रह करते हुए समाज प्रतिनिधियों ने उन्हें निमंत्रण पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर भक्तराज श्री पदमारामजी महाराज के सान्निध्य में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से समाजसेवी कमलेशभाई पटेल, मुकेशभाई पटेल, लच्छाभाई कंसारी सहित अहमदाबाद के समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर उन्हें महाविद्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण दिया।
भेंट के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता कन्या महाविद्यालय भवन का निर्माण समाज के सहयोग से पूर्ण हुआ है, जिसका उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। तीन दिवसीय समारोह में धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन तथा समाज के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी आयोजित किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण सामाजिक व शैक्षणिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए समाज द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के विकास और सशक्तिकरण के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।
इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक समाज बंधुओं को इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया।
बताया गया कि 28 से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाला यह उद्घाटन समारोह समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
_edited.jpg)



टिप्पणियां