top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

असम में चुनाव से पहले आतंकी हमला: पुलिस कमांडो कैंप पर ग्रेनेड व फायरिंग, 4 जवान घायल

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
22 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 23 मार्च


भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

अगरतला/गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के तिनसुकिया जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पुलिस कमांडो शिविर पर बड़ा हमला किए जाने की खबर है। रविवार तड़के करीब 2 बजे लेखापानी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जगुन इलाके में स्थित असम पुलिस कमांडो कैंप को निशाना बनाते हुए अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों से हमला किया, जिसमें चार पुलिस कमांडो घायल हो गए।


सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने पहले शिविर के आसपास घात लगाई और फिर एक के बाद एक करीब पांच ग्रेनेड फेंके। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाकों और लगातार गोलीबारी की आवाजें सुनने की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया हो सकता है।


घटना में घायल चारों कमांडो को तुरंत डिब्रूगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी और नुकसान का पूरा आकलन भी सामने नहीं आया है।


यह इलाका असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले भी उग्रवादी गतिविधियां सामने आती रही हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) की संलिप्तता का संदेह है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।


हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। आसपास के जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।


चुनाव से पहले हुए इस हमले ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे चुनावी माहौल को प्रभावित करने की साजिश के तौर पर भी देख रही हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर उच्च स्तर पर नजर रखी जा रही है और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page