top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

24अक्टूबर /2026 /शनिवार

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट शुरू करते हुए अपनी आगामी पुस्तक Belonging: A Journey of Love की पहली झलक साझा की। यह पुस्तक 10 नवंबर को जारी होने वाली है। अपनी पहली पोस्ट के माध्यम से सोनिया गांधी ने पाठकों को अपने निजी जीवन, पारिवारिक अनुभवों और राजनीतिक यात्रा से जुड़े उन प्रसंगों की जानकारी दी है, जिन्हें उन्होंने इस पुस्तक में शामिल किया है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट शुरू करते हुए अपनी आगामी पुस्तक Belonging: A Journey of Love की पहली झलक साझा की। यह पुस्तक 10 नवंबर को जारी होने वाली है। अपनी पहली पोस्ट के माध्यम से सोनिया गांधी ने पाठकों को अपने निजी जीवन, पारिवारिक अनुभवों और राजनीतिक यात्रा से जुड़े उन प्रसंगों की जानकारी दी है, जिन्हें उन्होंने इस पुस्तक में शामिल किया है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

असम चुनाव में गरजे अमित शाह, कालियाबर में करेंगे विशाल जनसभा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
3 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर करीब 3 बजे कालियाबर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी एवं राज्य सरकार के मंत्री केशव महंत के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे।


भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। सभा के माध्यम से पार्टी राज्य में किए गए विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे में सुधार, सामाजिक योजनाओं और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। साथ ही विपक्षी दलों की नीतियों पर भी सवाल उठाए जाएंगे।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि असम में चुनावी मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प हो गया है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा अपनी उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन बनाए रखने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्ष भी आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरा है। गौरतलब है कि असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों के दिग्गज नेता लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page