top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

बनशंकरी में अय्यप्पा स्वामी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, अन्नदान व भजन से गूंजा माहौल

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 16 hours ago
  • 1 min read

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। श्री पन्दालदा कन्दा भजन मंडली बनशंकरी के तत्वावधान में भगवान अय्यप्पा स्वामी का जन्मोत्सव भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अय्यप्पा स्वामी के पूजन-अर्चन एवं विशेष भजन संध्या के साथ हुई। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर "स्वामीये शरणम अय्यप्पा" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने भगवान अय्यप्पा स्वामी के दर्शन कर देश और विश्व में शांति, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। उन्होंने अन्नदान कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर श्रद्धालुओं को भोजन परोसते हुए सेवा कार्य भी किया।


आयोजन के दौरान अन्नदान कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली एवं आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का सम्मान किया गया। इस दौरान मंडली के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता, सेवा भावना और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।

Recent Posts

See All
हर आयोजन में अग्रणी: आंजणा पटेल समाज बना सामाजिक एकता की मिसाल

हुबली-धारवाड़। शहर में सामाजिक समरसता, सहभागिता और एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए श्री आंजणा पटेल समाज, हुबली-धारवाड़ निरंतर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जैन समुदाय हो या अन्य समाज, धार्मिक आय

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page