top of page
भारतार्थ-logo

हनुमान जयंती पर महाप्रसाद का भव्य आयोजन, समाजसेवी रमेश बाफना की पहल सराहनीय

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 2 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

हुबली-धारवाड़। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कर्नाटक के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी एवं उद्यमी रमेश भाई बाफना (मोकलसर), एमडब्ल्यूबी ग्रुप द्वारा भव्य महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रद्धामय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद महाप्रसाद वितरण का सिलसिला प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने अनुशासित व्यवस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


इस अवसर पर कृषि उपज मंडी से जुड़े कई पदाधिकारी एवं अधिकारीगण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


आयोजन के माध्यम से रमेश बाफना ने समाज सेवा और धार्मिक आस्था का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। उपस्थित जनों ने इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए आयोजक मंडल के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
हर आयोजन में अग्रणी: आंजणा पटेल समाज बना सामाजिक एकता की मिसाल

हुबली-धारवाड़। शहर में सामाजिक समरसता, सहभागिता और एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए श्री आंजणा पटेल समाज, हुबली-धारवाड़ निरंतर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जैन समुदाय हो या अन्य समाज, धार्मिक आय

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page