top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

मदुरै में नवपद ओली तप पूर्ण: लाभार्थी परिवार का भव्य सम्मान

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 3
  • 1 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

मदुरै (तमिलनाडु)। श्री साँचा सुमतिनाथ राजेंद्रसूरी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय यतीन्द्र भवन में आयोजित शाश्वत नवपद ओली आराधना तप का धार्मिक माहौल में समापन हुआ। इस अवसर पर तप के लाभार्थी परिवार का सम्मान कर श्रद्धा और भक्ति का भाव प्रकट किया गया।


श्री संघ के प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री संघ की आज्ञा से मेंगलवा (राजस्थान) निवासी मीठालालजी नेनमलजी संखलेचा परिवार को नौ दिवसीय आयंबिल की ओली आराधना तप करने का लाभ प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।


ओली तप के समापन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मदुराई प्रवासी संगठन संस्था द्वारा लाभार्थी परिवार के मुखिया एवं श्री साँचा सुमतिनाथ संघ के ट्रस्टी मीठालालजी संखलेचा का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने तपस्वी परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग, तपस्या और धार्मिक समर्पण की सराहना की।


कार्यक्रम में रतनचंद संखलेचा, मदुरै राजस्थानी एसोसिएशन के मंत्री एवं तेरापंथ सभा के निवृत्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला, दिनेश संखलेचा, आईजा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सालेचा, महेंद्र बंदामुथा, भरत भंसाली, कांतिलाल जैन, गौतम जैन, प्रवीण जैन, चेतन जैन और आकाश जैन सहित श्री संघ के पदाधिकारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने नवपद ओली तप के महत्व को आत्मसात करते हुए समाज में धार्मिक संस्कारों के प्रसार का संकल्प लिया।

Recent Posts

See All
हर आयोजन में अग्रणी: आंजणा पटेल समाज बना सामाजिक एकता की मिसाल

हुबली-धारवाड़। शहर में सामाजिक समरसता, सहभागिता और एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए श्री आंजणा पटेल समाज, हुबली-धारवाड़ निरंतर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जैन समुदाय हो या अन्य समाज, धार्मिक आय

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page