top of page
भारतार्थ-logo

50वें जन्मदिन पर दोस्तों को कराई पांच धाम की यात्रा

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 26 अग॰
  • 2 मिनट पठन
प्राचीन पत्थर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे 12 पुरुष, पीछे नक्काशीदार द्वार; शांत, औपचारिक समूह फोटो

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com शिवमोग्गा, 25 अगस्त 2026। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय उसे यादगार और प्रेरणादायक बनाने की पहल करते हुए विष्णु समाज के सक्रिय कार्यकर्ता एवं बीमा एजेंट नरपतलाल ने अपने 50वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मित्रों के साथ धार्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने शिवमोग्गा के 12 दोस्तों को मिनी बस के माध्यम से पांच धाम की यात्रा कराई।


यात्रा में हलेबीडु, बेलूर, बेलगावी, श्रवणबेलगोला, हासन और चन्नरायपटना सहित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन किए गए। यात्रियों ने इन प्राचीन तीर्थस्थलों की स्थापत्य कला, शिल्पकारी और नक्काशी को करीब से देखा। मंदिरों की कलात्मक बनावट, पत्थरों पर की गई बारीक कारीगरी तथा विशाल नंदी की प्रतिमा ने यात्रियों को विशेष रूप से आकर्षित किया।


यात्रा के दौरान विभिन्न मंदिरों और तीर्थस्थलों से जुड़े धार्मिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी भी यात्रियों को मिली। शांत एवं प्राकृतिक वातावरण के बीच धार्मिक स्थलों के दर्शन ने सभी को आध्यात्मिक शांति और मानसिक सुकून का अनुभव कराया।


वापसी के दौरान चन्नरायपटना में प्रवासी भाइयों के घर पहुंचकर चाय-पानी के साथ हुई आत्मीय मुलाकात ने यात्रा की यादों में एक और अध्याय जोड़ दिया। मित्रों के साथ बिताया यह समय सभी के लिए आनंद, आपसी अपनत्व और पुरानी यादों को ताजा करने वाला अनुभव रहा।


यात्रा में नरपतलाल, नेमाराम, राणाराम सेन, गोविंदराम, किशोरकुमार, मुलाराम, केवलाराम, जीवसिंह, सूरथाराम, मिठादास तथा पत्रकार शांतिलाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर धार्मिक यात्रा का लाभ उठाया।

नरपतलाल की इस पहल ने जन्मदिन मनाने के पारंपरिक तरीके से अलग एक सकारात्मक संदेश दिया। मित्रों के साथ धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर जन्मदिन को यादगार बनाने की पहल सामाजिक मेलजोल, आध्यात्मिक शांति और मित्रता को मजबूत करने का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।


समाचार प्रेषक: शांतिलाल साकरीया, शिवमोग्गा


50वें जन्मदिन पर पांच धाम यात्रा

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page