मासक्षमण तपस्वी अक्षय श्रीश्रीमाल का अभिनंदन
- धन्नाराम चौधरी

- 26 अग॰
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 25 अगस्त 2026। स्थानीय श्री ब्यावर संघ की ओर से मासक्षमण की तपस्या करने वाले तपस्वी श्री अक्षय श्रीश्रीमाल का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। श्रीश्रीमाल परिवार द्वारा तपस्या के उपलक्ष्य में आयोजित भक्ति संध्या में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तपस्वी का सम्मान कर उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष ललित डाकलिया, महामंत्री रुपचंद कुमट, युवा अध्यक्ष कुलदीप छाजेड़, अरविन्द खिंवसरा, पदमचंद बोहरा, राजेन्द्र संचेती, विवेक खटोड़, भरत कोठारी, हेमन्त गुलेच्छा तथा लेडीज विंग से चन्द्रकला डाकलिया और मोनिका कुमट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तपस्वी श्री अक्षय श्रीश्रीमाल का माला, शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आत्मसाधना के उद्देश्य से की गई दीर्घ एवं उग्र तपस्या प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि तपस्वी ने अपनी साधना के माध्यम से परिवार और संघ का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने श्री अक्षय श्रीश्रीमाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनकी तपस्या के लिए साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
समाचार प्रेषक: ललित डाकलिया।
मासक्षमण तपस्वी अक्षय श्रीश्रीमाल
_edited.jpg)



टिप्पणियां