श्रीयादे स्पोर्ट्स क्लब ने जीता वॉलीबॉल खिताब
- धन्नाराम चौधरी

- 26 अग॰
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 25 अगस्त 2026। श्री प्रजापति समाज वॉलीबॉल फेडरेशन साउथ के तत्वावधान में केआर पुरम ब्लू टीम द्वारा रामपुरा-बिदरहली में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सहित कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया।
टूर्नामेंट के दौरान प्रजापति समाज की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। जीवाराम घोडेला, भूपेंद्र भेदरा, मुनालाल बेतेडिया, सुरेश कवाडिया, डायाराम बेरा, गोविंदलाल बाबरिया, केशाराम भाणा, सुरेश कुमार बेतेडिया, ढगलाराम हाटवा, कैलाश कुमार कपूरपुरा, महेंद्र कुमार ब्रांदणा, बाबूलाल साडीवाल, लक्ष्मीनारायण मुलेरा, जयराम भड़कोलिया, नवरत्न मल कालबाल, किशोर रेडवाल, नोरतमल धुमाणिया, मदनलाल कपूरपुरा, श्रवण कुमार सांचोरा, मदनलाल रांवरिया, जीवणराम ब्रांदणा, केवलराम लुणिया, पुनाराम कवाडिया और श्रवण कुमार ब्रांदणा सहित समाज के गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में श्रीयादे स्पोर्ट्स क्लब, विजय नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। महालक्ष्मी स्टार्स क्लब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि श्री कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब, जेपी नगर तीसरे स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुशल सांचोरा को और मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान प्रवीण बाबरिया को दिया गया। बेस्ट अटैकर कालूराम बेतेडिया, बेस्ट सर्विस माणकलाल बेतेडिया, बेस्ट सेंटर कमलेश ब्रांदणा और
बेस्ट नेकर तरुण कवाडिया चुने गए। बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मंगलाराम बेतेडिया को तथा इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार गोपाल कवाडिया को प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों और समाज के गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
समाचार प्रेषक: केसाराम प्रजापत
श्री प्रजापति समाज वॉलीबॉल टूर्नामेंट
_edited.jpg)



टिप्पणियां