top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


ओवैसी-कबीर गठबंधन पर सियासत तेज, सिद्दीकी ने जनता को किया आगाह
मुंबई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी क्रम में एनसीपी (एसपी) के नेता नसीम सिद्दीकी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और जन उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोलते हुए बंगाल की जनता को उनसे सतर्क रहने की अपील की है।
मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि ओवैसी और कबीर का गठबंधन टूटना इस बात का संकेत है कि उनकी राजनीति में स्थिरता और विश्वसनीयता का अभा

धन्ना राम चौधरी
11 अप्रैल2 मिनट पठन


असम में शांतिपूर्ण मतदान, सीएम सरमा ने जताया भरोसा
गुवाहाटी। हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुए शांतिपूर्ण और व्यापक मतदान पर संतोष जताते हुए कहा कि इस बार का मतदान रुझान अभूतपूर्व रहा है और इससे परिणामों का अंदाजा लगाया जा सकता है। असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ। संवेदनशील माने जाने वाले इस राज्य में सिंगल फेज में चुनाव कराना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था, लेकिन पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री सरमा ने इसके लिए जनता

धन्ना राम चौधरी
10 अप्रैल2 मिनट पठन


“तीन साल में 2809 किसानों की मौत”: वी. सोमन्ना का सिद्धारमैया सरकार पर तीखा हमला
बगलाकोट। केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में प्रशासनिक विफलता, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 2809 किसानों की मौत हुई है, जो सरकार की नीतियों की असफलता को दर्शाता है।

धन्ना राम चौधरी
3 अप्रैल2 मिनट पठन


बंगाल चुनाव से पहले सियासत गरम: भाजपा का टीएमसी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप
पटना। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी सरकार अवैध घुसपैठियों, बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को संरक्षण दे रही है, जिससे राज्य के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है।

धन्ना राम चौधरी
29 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page