top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


असम में शांतिपूर्ण मतदान, सीएम सरमा ने जताया भरोसा
गुवाहाटी। हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुए शांतिपूर्ण और व्यापक मतदान पर संतोष जताते हुए कहा कि इस बार का मतदान रुझान अभूतपूर्व रहा है और इससे परिणामों का अंदाजा लगाया जा सकता है। असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ। संवेदनशील माने जाने वाले इस राज्य में सिंगल फेज में चुनाव कराना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था, लेकिन पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री सरमा ने इसके लिए जनता

धन्ना राम चौधरी
10 अप्रैल2 मिनट पठन


खरगे के बयान से सियासत गरम, कांग्रेस पर ‘सेल्फगोल’ का आरोप
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के लोगों को लेकर की गई टिप्पणी अब कांग्रेस के लिए राजनीतिक ‘सेल्फगोल’ साबित होती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर तीखा हमला शुरू कर दिया है, वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनावों पर असर डालने वाला मान रहे हैं।

धन्ना राम चौधरी
6 अप्रैल3 मिनट पठन


“गारंटी पर झूठ का पुलिंदा खोल रही सरकार”—सिद्धारमैया पर आर. अशोक का तीखा हमला
दावणगेरे (कर्नाटक)। राज्य की सियासत में गारंटी योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा नेता आर. अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार “गारंटी के मुद्दे पर झूठ का पुलिंदा फोड़ रही है” और वित्तीय अनुशासन का दावा केवल दिखावा है।

धन्ना राम चौधरी
3 अप्रैल2 मिनट पठन


असम में चुनावी घमासान: सीएम हिमंत के ‘मियां’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पार्टी के “99 प्रतिशत हिंदू सदस्य” उसे छोड़ना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है, वहीं कांग्रेस ने इसे समाज को बांटने की कोशिश करार दिया है।

धन्ना राम चौधरी
28 मार्च3 मिनट पठन


मणिशंकर अय्यर के बयान पर जयपुर में भाजपा का उग्र विरोध, गांधी सर्किल पर पुतला दहन
जयपुर। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को जयपुर के कनोडिया कॉलेज के सामने स्थित गांधी सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मणिशंकर अय्यर का पुतला दहन किया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धन्ना राम चौधरी
15 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page