top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

इस साइट पर खोजें

1897किसी भी खाली खोज के साथ परिणाम मिले

  • मोगड़ा में विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन, संतों व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) मोगड़ा (जोधपुर)। लूणी विधानसभा क्षेत्र के मोगड़ा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शिकारपुरा आश्रम के गादीपति महंत पूज्य राजऋषि योगऋषि बाल ब्रह्मचारी श्री दयाराम जी महाराज, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम जी चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राम में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण दिखाई दिया। अपने आशीर्वचन में शिकारपुरा आश्रम के गादीपति पूज्य महंत श्री दयाराम जी महाराज ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामवासियों से आपसी सद्भाव, संस्कार और सेवा भावना को बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि जब समाज और शासन मिलकर कार्य करते हैं, तब विकास की गति और तेज हो जाती है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि मोगड़ा सहित पूरे लूणी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम जी चौधरी ने ग्राम पंचायत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेतृत्व ही विकास की असली ताकत है। वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज पटेल ने भी ग्रामवासियों को एकजुट रहकर क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। मोगड़ा गांव में आयोजित यह उद्घाटन समारोह न केवल विकास कार्यों की सौगात लेकर आया, बल्कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

  • दिवान्दी में तीन दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का समापन: उदरा टीम बनी चैंपियन, ग्रामीण खेल भावना का उमड़ा सैलाब

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) दिवान्दी, (पाली)। पाली जिले के रोहट उपखण्ड स्थित दिवान्दी गांव में आयोजित तीन दिवसीय रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। 27 फरवरी से शुरू हुए इस ग्रामीण स्तरीय टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 16 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रैंड फाइनल मुकाबले में उदरा टीम ने दिवान्दी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि दिवान्दी टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर विष्णु नगर धानदिया टीम ने कब्जा जमाया। रोमांचक रहा ग्रैंड फाइनल टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला उदरा और दिवान्दी टीम के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों की सांसें थामे रखीं। दिवान्दी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदरा टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। उदरा टीम की कसी हुई गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। हर चौके और छक्के पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंजता रहा और पूरा माहौल स्टेडियम जैसा नजर आया। खेल के माध्यम से सामाजिक संदेश आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना था। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विजेता टीम के कप्तान ने जीत के बाद कहा, “यह जीत पूरी टीम और गांव के सहयोग का परिणाम है। हमने एकजुट होकर खेला और लक्ष्य हासिल किया।” वहीं उपविजेता दिवान्दी टीम के खिलाड़ियों ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए विजेता टीम को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में उमड़ी भीड़ समापन समारोह में दिवान्दी सरपंच प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में मनोर दास वैष्णव, दीपक बामनिया, अशोक पटेल, दिलीप पटेल, मदन मेघवाल, सोहन जोधा, विसन सिंह राव और मेहेंद्र मेघवाल सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता उदरा टीम को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और मेडल प्रदान किए। उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को भी सम्मानित किया गया। दीपक बामनिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। सोहन जोधा ने भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की। आयोजकों की भूमिका सराहनीय इस सफल आयोजन के पीछे सोहन जोधा, मुकेश पटेल, रामलाल पटेल, जुझार बिश्नोई और कानाराम गोयल सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने मैदान व्यवस्था से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक हर पहलू में सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया। ग्रामीण खेलों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा दिवान्दी में आयोजित यह प्रतियोगिता पाली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनते हैं, बल्कि युवाओं में प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीम भावना का विकास भी करते हैं। समापन के साथ ही दिवान्दी गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजन नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे और क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उपरोक्त जानकारी महेन्द्र पटेल ने दी।

  • आँजणा प्रीमियर लीग (APL-16) का भव्य समापन: खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा दमखम, समाज में एकता का संदेश

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बेंगलूरु द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आँजणा प्रीमियर लीग (APL-16) का शनिवार को राजेश्वर भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ तथा रविवार, 01 मार्च 2026 को अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रनिंग रेस सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दुर्गाराम जी द्वारा पहली गेंद डालकर किया गया। सचिव भीमाराम जी ने पहली बल्लेबाज़ी की, जबकि भामाशाह धनाराम जी ने टॉस उछाला। मुख्य अतिथि नर्सिंगराम जी मालवी (सचिव, कर्नाटक प्रदेश आरपीआई (अठावले); सचिव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, भोपाल; राष्ट्रीय सचिव, समता सैनिक दल, नागपुर) ने मैदान में फील्डिंग कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज़ किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष नाथूराम जी, उपाध्यक्ष कलाराम जी, कोषाध्यक्ष मंगलाराम जी एवं कमेटी सदस्यों द्वारा गेंद फेंककर किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता (16 टीमें) क्रिकेट मुकाबलों में 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में धनानी धुरंधर टीम विजेता बनी, जबकि जुपिटर फ़ार्मा उपविजेता रही। फाइनल मैन ऑफ द मैच: राकेश पटेल फाइनल बेस्ट बैट्समैन / मोस्ट सिक्सर / टूर्नामेंट सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रकाश चौधरी (पी.के.) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: ललित पटेल गोलियाँ वॉलीबॉल प्रतियोगिता (8 टीमें) वॉलीबॉल में 8 टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। विजेता: मालेश्वर वॉलीबॉल क्लब उपविजेता: राजेश्वर रॉयल मैन ऑफ द मैच: हितेश कुमार मैन ऑफ द टूर्नामेंट: रितेश पटेल बेस्ट नेटर: धनाराम बेस्ट सेंटर: किशोर पटेल बेस्ट सर्विस: दीपाराम इमर्जिंग प्लेयर: मनीष कुमार कबड्डी प्रतियोगिता (6 टीमें) कबड्डी में 6 टीमों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। विजेता: सिवांसी सुपरस्टार उपविजेता: सांचौर मैन ऑफ द सीरीज़: विक्रम बेस्ट रेडर: सुरेश बेस्ट कैचर: नारायण (सांचौर) रनिंग रेस प्रतियोगिता किशोरियों की दौड़ प्रतियोगिता में वरू, पलक, किरण, पूजा, जयश्री एवं मनीषा पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बॉयज़ रनिंग रेस में प्रतीक, देवेंद्र, केवल, रविंद्र, यशवंत, जयेश, गौरव, हितेश एवं लक्षित विजेता रहे। भामाशाह एवं सहयोग APL-16 के प्रमुख भामाशाह श्रीमान गोमारामजी, धनारामजी, मूलारामजी सुपुत्र गोदाजी (कोदला अनादरा, सिरोही) तथा मै. चौधरी सेल्स, बेंगलूरु रहे। समापन अवसर पर छोगाराम, समरथाराम, लखमाराम, लक्ष्मण, नरसाराम, खीमाराम, गोमाराम, गोंगाराम, जोगाराम, हीराराम (मैसूर), मोटाराम (मैसूर), नेनाराम (मैसूर), भेराराम (मंडिया), जगाराम, लीलाराम, रामलाल, कपूराराम, धनाराम, ठाकराराम, तेजाराम, थानाराम, प्रतापराम, लुंबाराम, गणेशाराम, शंकराराम, डुंगराराम, उदाराम, दूदाराम, जुगताराम, वोताराम, वदाराम, प्रकाश, झालाराम, दुर्गाराम, लादाराम, हंसाराम सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में खेल भावना, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता को नई ऊर्जा मिली। आयोजकों ने इसे युवाओं को नशामुक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता पर संघ पदाधिकारियों एवं समस्त समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी उपाध्यक्ष कलाराम पटेल ने दी।

  • एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर पर हमले के आरोपी जीशान की मुठभेड़ में मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

    भारतार्थ संवाददाता। ( Bhaarataarth.com ) लखनऊ। एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के मामले में नामजद आरोपी जीशान की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से लगभग दस मिनट तक गोलीबारी चली, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जीशान को गोली लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले की पृष्ठभूमि हाल ही में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कथित रूप से चाकू से कई वार किए गए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान जीशान के रूप में की गई थी। मुठभेड़ का घटनाक्रम पुलिस के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी द्वारा कथित रूप से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। करीब दस मिनट तक चली इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। गोली लगने से घायल जीशान को भी तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद करने का दावा किया है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन की प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की कार्रवाई मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि हमले और मुठभेड़, दोनों मामलों की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • श्री गुरुपुरम आश्रम में ‘जनजाति गुरुकुलम’ की स्थापना, पाँच सौ आदिवासी बच्चों को मिलेगा आवासीय शिक्षा व संस्कारों का संगम

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) रानीवाड़ा/तखतगढ़। जनजातीय समाज के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में तखतगढ़ से एक ऐतिहासिक पहल सामने आई है। श्री भारत माता प्रतिमा स्थल परिसर स्थित श्री गुरुपुरम आश्रम में ‘जनजाति गुरुकुलम’ की स्थापना की जा रही है। यह महत्वपूर्ण कार्य सद्गुरु त्रिकमदासजी धाम में अभय दासजी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हो रहा है। आश्रम प्रबंधन के अनुसार इस आवासीय गुरुकुलम में लगभग पाँच सौ आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रहने एवं भोजन की समुचित सुविधा प्रदान की जाएगी। यह संस्थान आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से सुसज्जित होगा, जहां विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और चरित्र निर्माण का भी समन्वित प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय गुरुकुलम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज़ एवं वंचित क्षेत्रों के जनजातीय बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन तक सीमित न रहकर जीवन निर्माण का माध्यम बननी चाहिए। इसी दृष्टिकोण के तहत यहां आधुनिक पाठ्यक्रम के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। आवासीय व्यवस्था के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित छात्रावास, पौष्टिक भोजन, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष एवं खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को समान अवसर मिल सकेगा और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। रानीवाड़ा में आमंत्रण कार्यक्रम गुरुकुलम के भव्य उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उद्घाटन समारोह के निमंत्रण हेतु युवाचार्य श्री अभय दासजी महाराज 2 मार्च 2026 को सायं 5 बजे रानीवाड़ा स्थित हिंगलाज माताजी मंदिर में आयोजित आमंत्रण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर धर्मप्रेमियों एवं समाजजनों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस पुनीत अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। समाज के सहयोग से साकार होगा सपना निवेदक एडवोकेट रमेश आंजणा ने बताया कि यह परियोजना समाज के सहयोग, सहभागिता और समर्पण से ही सफल होगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाकर आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट रमेश आंजणा की शिक्षा भी सद्गुरु त्रिकमदासजी धाम, तखतगढ़ से हुई है। धाम की परंपरा, संस्कार और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए वे इस गुरुकुलम परियोजना में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ‘जनजाति गुरुकुलम’ की स्थापना निश्चित रूप से शिक्षा, सेवा और संस्कार के समन्वित प्रयासों का एक प्रेरक उदाहरण बनेगी तथा जनजातीय समाज के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला सिद्ध होगी।

  • व्हाइटफील्ड में उमड़ा राजपूताना एकता का रंग, होली मंगल मिलन में दिखा सांस्कृतिक वैभव

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन द्वारा आयोजित होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन शहर के व्हाइटफील्ड क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। समारोह का आयोजन बेंगलूरु अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा को साकार रूप देने में बेंगलूरु आयोजन सचिव संजय सिंह एवं व्हाइटफील्ड उपाध्यक्ष चेतन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं व्हाइटफील्ड अध्यक्ष आशुतोष सिंह, गोपाल सिंह, धनंजय सिंह एवं परमेश्वर सिंह सहित स्थानीय टीम ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार के प्रेरणादायी संबोधन से हुई। उन्होंने संगठन की विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाजजनों से अपने पूर्वजों की गौरवशाली परंपराओं का सम्मान बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर क्षत्राणियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीतों, पारंपरिक होली गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षत्रिय जीवन मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा पंडाल उत्साह से भर उठा। समारोह में राष्ट्रीय महासचिव प्रेम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बेंगलूरु, व्हाइटफील्ड एवं काठगोदी क्षेत्र से आए समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक होली मिलन, रंग-अभिनंदन एवं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे समाज की संगठनात्मक शक्ति, सांस्कृतिक गौरव एवं पारिवारिक एकता का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह ने यह संदेश दिया कि परंपराओं और आधुनिकता के समन्वय से समाज को सशक्त एवं संगठित बनाया जा सकता है। उपरोक्त जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने दी।

  • भामाशाह मेहराराम ओड ने सरकारी अस्पताल को वाहन भेंट कर पेश की समाजसेवा की मिसाल

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) शिवमोग्गा (कर्नाटक)। समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह समाजसेवी मेहराराम ओड (मजल, समदड़ी), वर्तमान निवासी शिवमोग्गा (कर्नाटक) ने सरकारी अस्पताल को एक वाहन भेंट कर उत्कृष्ट जनसेवा का परिचय दिया है। इस पुनीत अवसर पर आंजणा पटेल समाज शिवमोग्गा एवं पतंजलि चिकित्सालय शिवमोगा के नाम की पट्टिका अंकित कर वाहन समाज बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अस्पताल प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल अधिकारियों ने मेहराराम ओड का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा समाज की ओर से किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि इस वाहन से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि मेहराराम ओड का यह सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान किया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए जनहित का श्रेष्ठ उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। समाज बंधुओं ने समस्त ओड परिवार को इस अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मेहराराम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और भविष्य में भी ऐसे लोकहितकारी कार्यों के माध्यम से समाज को लाभान्वित करते रहें। यह सेवा कार्य समाज में सहयोग, समर्पण और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। उपरोक्त जानकारी केवलराम पटेल शिवमोग्गा ने दी।

  • परिश्रम की मिसाल: निकिता पूनिया बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, 60 प्रतिशत अंकों से रचा सफलता का इतिहास

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) राजकियावास। पाली जिले के राजकियावास गांव की होनहार बेटी कुमारी निकिता पूनिया ने देश की प्रतिष्ठित एवं अत्यंत कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से गांव सहित पूरे समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में गिना जाता है। सीमित संसाधनों और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच निकिता ने निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अनुशासित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है। निकिता के माताजी संतोष देवी पिताजी नारायणजी पूनिया, निवासी राजकियावास (पाली), के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने अपनी पुत्री की सफलता का श्रेय उसके समर्पण, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग को दिया है। इस शुभ अवसर पर मासोजी जेठाराम पूनिया, भगाराम सारण, जगदीश सारण तथा सुखी देवी, मंजू देवी एवं उषा देवी (मासी) ने निकिता को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए हैं। परिजनों और समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि निकिता अपने व्यावसायिक जीवन में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगी। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की पेशेवर परीक्षा में सफलता प्राप्त करना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। निकिता की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और सतत परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि निकिता पूनिया अपने जीवन पथ पर निरंतर प्रगति करती रहें और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें।

  • लिंगराजपुरम प्रीमियम लीग (एलपीएल)–सीजन 1 का भव्य आगाज़ 5 अप्रैल को

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। लिंगराजपुरम क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर है। लिंगराजपुरम जैन संघ के मार्गदर्शन एवं लिंगराजपुरम जैन युवा मंडल के तत्वावधान में पहली बार लिंगराजपुरम प्रीमियम लीग (एलपीएल)–सीजन 1 का आयोजन किया जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी रविवार, 5 अप्रैल 2026 को कुक टाउन स्थित रश एरीना मैदान में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विशेष बात यह है कि इसमें पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे सभी को सहभागिता का अवसर प्रदान किया गया है। 15 मार्च तक अनिवार्य पंजीकरण टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है। खेल भावना और सामाजिक एकता का संगम आयोजन समिति का कहना है कि एलपीएल का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना ही नहीं, बल्कि समाज के सदस्यों में एकता, सौहार्द एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना भी है। यह टूर्नामेंट समाज के युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान करेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देगा। आयोजन समिति और पदाधिकारी लिंगराजपुरम जैन संघ के अध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र छाजेड़, मंत्री महावीर लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष ताराचंद श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। वहीं लिंगराजपुरम जैन युवा मंडल के अध्यक्ष आशीष भंसाली, मंत्री राहुल कांटेड एवं कोषाध्यक्ष महावीर बाफना आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। स्पोर्ट्स कमेटी में दिलीप लोढ़ा, पवन दुधेरिया, अमित गुलेचा, अंकित कांटेड, लोकेश तातेड़ एवं अक्षय कांटेड सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाजजनों से सहभागिता की अपील आयोजकों ने लिंगराजपुरम क्षेत्र के समस्त समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है। उनका विश्वास है कि एलपीएल सीजन-1 क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान देगा और भविष्य में इसे एक परंपरा के रूप में स्थापित किया जाएगा। “आइए, खेल भावना के साथ मिलकर एलपीएल सीजन-1 को ऐतिहासिक सफलता बनाएं।”

  • आंतरिक आरक्षण लागू कर रिक्त पद भरें, वरना उग्र आंदोलन: बी.वाई. विजयेंद्र की चेतावनी

    भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। कर्नाटक में आंतरिक आरक्षण और लंबित भर्तियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इंटरनल रिज़र्वेशन के आधार पर सभी रिक्त पद तत्काल भरे जाएं, अन्यथा भाजपा राज्यभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। मल्लेश्वरम स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय जगन्नाथ भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 56 प्रतिशत की गई है। सरकार चाहे 50 हजार पद भरे या एक लाख, यह उसका निर्णय है, लेकिन हमारी स्पष्ट मांग है कि सभी रिक्त पदों को आंतरिक आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार भरा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत का बहाना बनाकर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। “शोषित वर्गों को न्याय दे सरकार” विजयेंद्र ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इन वर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और बिना किसी टालमटोल के रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंतरिक आरक्षण लागू किए बिना भर्तियां की गईं, तो भविष्य में होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुराने आरक्षण पैमाने के तहत भर्तियां आगे बढ़ाकर समाज में असंतोष पैदा कर रही है। “युवा सड़कों पर उतर रहे हैं, आयु सीमा पार हो रही है और उनका धैर्य जवाब दे रहा है,” उन्होंने कहा। 6 तारीख से विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि विधानसभा सत्र 6 तारीख से शुरू होने जा रहा है और उसी दिन से बेंगलूरु में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और गेस्ट लेक्चरर भी अपने वादों के पूरा न होने से नाराज हैं और आंदोलन की तैयारी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केएसआरटीसी-बीएमटीसी कर्मचारियों को पीएफ और ग्रेच्युटी नहीं दी जा रही है। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर भी विरोध पर हैं, जबकि 108 एंबुलेंस सेवा प्रभावित है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। विजयेंद्र ने दावा किया कि छोटे ठेकेदारों के लगभग 40 से 45 हजार करोड़ रुपये 34 महीनों से लंबित हैं, जिससे आर्थिक संकट गहराया है। “कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल” विजयेंद्र ने कहा कि राज्य में कचरा प्रबंधन से लेकर कानून-व्यवस्था तक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रशासन संभालने में पूरी तरह विफल रही है और राज्य में अराजकता का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने विधायकों को संतुष्ट करने में लगा है, जबकि विकास कार्य ठप पड़े हैं। “रूलिंग पार्टी के विधायक ही बगावत पर उतर आए हैं, यही असली सच्चाई है,” उन्होंने दावा किया। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बजाय राज्य की समस्याओं पर ध्यान दें और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ठोस निर्णय लें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु, राज्य उपाध्यक्ष हरतालु हलप्पा तथा विधान परिषद सदस्य हेमलता नायक भी उपस्थित रहे।

  • हंपी कप 2026: चंद्रशेखर आजाद मैदान पर क्रिकेट का रोमांच, 15 से अधिक टीमों ने दिखाई दमखम

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) हंपी कर्नाटका। हंपी युवा क्रिकेटर्स के तत्वावधान में हंपी नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद खेल मैदान में क्रिकेट स्पर्धा हंपी कप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाड़ियों के परिचय और खेल भावना के संदेश के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट्स से दर्शकों का मनोरंजन किया तो गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती दी। फील्डरों की चुस्ती-फुर्ती और टीमवर्क ने मैचों को और भी रोचक बना दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत खेल मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में मुणोत ने कहा कि ग्रामीण और नगर स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं तथा अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं। आयोजक समिति की ओर से महेंद्र मुणोत का साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि हंपी कप का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा क्रिकेटर्स और स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दर्शकों की अच्छी-खासी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और पूरे दिन खेल मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। हंपी कप 2026 ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।

  • खुटाणी में 8 मार्च को सजेगा श्री भैरूजी महाराज का भव्य मेला

    भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) खुटाणी (पाली)। पंचायत समिति रोहट अंतर्गत ग्राम पंचायत दिवान्दी एवं समस्त ग्रामवासी खुटाणी के तत्वावधान में संवत् 2082 चैत्र वदी 5, रविवार 8 मार्च 2026 को खुटाणी में श्री खुटाणी खेतलाजी (श्री भैरुजी) महाराज मंदिर परिसर में पारंपरिक एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक श्री भैरूजी महाराज रो मेलो भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेले से पूर्व शनिवार, 7 मार्च 2026 (संवत् 2082 चैत्र वदी 4) की रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात्रि भक्ति-संगीत एवं भजन संध्या का आनंद लेंगे। लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे कलाकार मेले में मारवाड़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा रंग-बिरंगी वेशभूषा में चंग गैर, डांडिया गैर, लूर नृत्य तथा लोक गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भारत का प्रसिद्ध डांडिया घर दल भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गैर-सरकारी एवं लोक कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। केंद्रीय, राज्य स्तरीय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के भी मेले में सम्मिलित होने की संभावना है। संतों का पावन सानिध्य मेले में महन्त श्री राजभारतीजी महाराज (मठ मोहिवाड़ा, धुम्बड़ा माताजी) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही मेले के संस्थापक स्वर्गीय मेवादासजी वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। लाभार्थी एवं सहयोग मेले के लाभार्थियों में श्रीमती शांतिदेवी वैष्णव (प्रशासक, ग्राम पंचायत दिवान्दी), श्री वगतारामजी आकोदिया (ऊपरी खुटाणी), श्री द्वारकादासजी पुत्र बजरंगदासजी वैष्णव (खुटाणी) सहित समस्त ग्रामवासी खुटाणी का सहयोग सराहनीय है। अनुशासन के विशेष निर्देश आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि मेले में लाठी, शस्त्र अथवा शराब पीकर आना सख्त वर्जित रहेगा। सभी श्रद्धालुओं से शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने तथा श्री भैरूजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। सम्पर्क सूत्र: 99823-57696, 99827-43694, 96600-86572

bottom of page