top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन की 5वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न, सेवा कार्यों का व्यापक लेखा-जोखा पेश

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
20 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु, आरटी नगर। सेवा और समर्पण की मिसाल बन चुकी सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन की 5वीं वार्षिक बैठक 19 अप्रैल 2026 ने रविवार शाम आरटी नगर स्थित परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। शाम 7 से 8 बजे के बीच आयोजित इस बैठक में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए बीते वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की।


बैठक के दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजमणि कुमार सिन्हा और सीईओ राम मोहन पाठक ने वर्षभर में किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, वस्त्र वितरण, रक्तदान अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और कॉलेजों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान जैसे कई जनहितकारी कार्य सफलतापूर्वक संचालित किए गए। वहीं पूर्व कोषाध्यक्ष ने संस्था की वित्तीय पारदर्शिता को रेखांकित करते हुए वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और बैंक स्टेटमेंट साझा किया। निदेशक मनोज गुप्ता ने आगामी वर्ष 2026-27 के लिए संस्था के विजन, नई योजनाओं और विस्तार की रणनीति पर प्रकाश डाला।


संस्था के संस्थापक प्रवीण कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले पांच वर्षों में सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 15,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जांच सुविधा प्रदान कर चुकी है। इसके अलावा 10,000 से अधिक सैनिटरी पैड, 8,000 से अधिक वस्त्र वितरित किए गए हैं और 2,000 यूनिट रक्तदान कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि संस्था ने 1,000 से अधिक पौधारोपण, 50 से अधिक जागरूकता अभियान, 2,000 स्कूली किट वितरण और सरकारी स्कूलों में 16 ब्लैकबोर्ड लगाने जैसे कार्य भी किए हैं। विशेष रूप से 20 से अधिक जरूरतमंद मजदूरों के अंतिम संस्कार में सहयोग देकर संस्था ने मानवता की मिसाल पेश की है।


बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें प्रवीण पांडेय को चेयरमैन, मनोज गुप्ता को निदेशक, नितीन शर्मा को अध्यक्ष, राजमणि कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष और राजीव रंजन को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कमलेश यादव सचिव, धर्मवीर संयुक्त सचिव, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, रोशन कुमार संयुक्त कोषाध्यक्ष, धनंजय कुमार प्रवक्ता, अमित कुमार मीडिया प्रभारी, अधिवक्ता विनय सिंह सलाहकार, राम मोहन पाठक सीईओ, नीरज कुमार शर्मा सीओओ, अंकित मिश्रा सीआईओ और डी.के. मिश्रा सीएफओ नियुक्त किए गए। अंत में संस्थापक प्रवीण पांडेय ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक का समापन सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page