top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सातवें दुर्गा पूजन समारोह की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर को कलश स्थापना से होगा शुभारंभ

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
11 अक्टू॰
1 मिनट पठन
माता रानी पूजन का रंगीन पोस्टर, 5 पुरुष, दुर्गा-शेर चित्र, कलश-दीप; कल सुबह 9 बजे कलश स्थापना, जय श्री राम जय माता दी

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com संवाददाता अशोक कुमार सिंह बेंगलुरु, 10 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू धर्म रक्षक सेवा समिति की ओर से आयोजित सातवें दुर्गा पूजन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के सदस्यों और भक्तों के सहयोग से आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संपन्न कर ली गई हैं। समारोह का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कलश स्थापना के साथ होगा। यह धार्मिक आयोजन 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

विज्ञापन


समिति की ओर से माता रानी के पूजन और समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने भक्तों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।


विश्व हिंदू धर्म रक्षक सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार और मित्रों सहित समारोह में शामिल होने की अपील की है। समिति की ओर से भक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए जय श्रीराम और जय माता दी के जयघोष के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता का आह्वान किया गया है।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page