top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

नेलामंगला में 11 से 21 अक्टूबर तक गूंजेगी मां दुर्गा की महिमा, पांचवां शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
11 अक्टू॰
2 मिनट पठन
दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का रंगीन पोस्टर; मां दुर्गा, मंदिर, भक्त, कलाकार, तिथियां और आयोजन विवरण

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com संवाददाता अशोक कुमार सिंह बेंगलुरु, 10 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु के नेलामंगला क्षेत्र में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का वातावरण बनने जा रहा है। मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से लगातार पांचवें वर्ष शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत का अवसर मिलेगा।


महोत्सव का आयोजन श्री मारुति साईं धाम मंदिर परिसर, अरकमारनहल्ली बस स्टॉप के पास, तुमकुर रोड, बेंगलुरु में होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन


कलश स्थापना से होगा महोत्सव का शुभारंभ


महोत्सव की शुरुआत रविवार, 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ होगी। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा-अर्चना, आरती तथा महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। वाराणसी के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। नवरात्र के दौरान मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी और मां कालरात्रि सहित देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत महाअष्टमी, महानवमी, हवन, कन्या पूजन और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।


18 और 19 अक्टूबर को भजन संध्या के विशेष कार्यक्रम


महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में बिहार के भजन गायक आकाश मिश्रा और गायिका नेहा निष्ठा की प्रस्तुतियां शामिल हैं। दोनों कलाकार 18 और 19 अक्टूबर को शाम के समय भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।


विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन


समिति की योजना के अनुसार, 21 अक्टूबर, बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ 11 दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक परंपराओं, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष जोर रहेगा। मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश तिवारी की अध्यक्षता में महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी समिति के संस्थापक सदस्य नवीन सिंह ने दी। समिति ने श्रद्धालुओं, भक्तों और परिवारों को सादर आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने की अपील की है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page