विजयनगर में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन
- धन्ना राम चौधरी

- 14 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। विजयनगर क्लब रोड पर विश्व मानव डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर युवक संघ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के महान व्यक्तित्व, उनके संघर्षमय जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा देते हैं। संघ के सदस्य भास्कर एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का पुष्पमाला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और युवाओं की जिम्मेदारी पर भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।
_edited.jpg)



टिप्पणियां