top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

लिंबड़ी अजरामर संप्रदाय की साध्वियों का मंगल प्रवेश, आज से विशेष प्रवचन का आयोजन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 मार्च
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Person in white with mouth covered, hand raised

भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। मंजुनाथनगर–शिवनगर स्थित जैन भवन, उत्तम अंकित विला में लिंबड़ी अजरामर संप्रदाय के गच्छाधिपति आचार्य भगवंत प.पू. गुरुदेव श्री भावचंद्रजी स्वामी एवं कोंकण सिंहनी प.पू. गुरुणी श्री रश्मिनाजी म.सा. की सुशिष्याओं का सुखसाता पूर्वक मंगल प्रवेश हुआ। साध्वी श्री भाविताजी म.सा., साध्वी श्री नमनजी म.सा. एवं साध्वी श्री विहांशीजी म.सा. (ठाणा 3) इन दिनों जैन भवन में विराजमान हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा है।


श्री सकल जैन संघ, मंजुनाथनगर–शिवनगर के तत्वावधान में सोमवार, 2 मार्च 2026 को प्रातः 9.00 बजे से विशेष प्रवचन का आयोजन किया गया है। प्रवचन स्थल जैन भवन, उत्तम अंकित विला रहेगा। साध्वीवृंद जिनवाणी के माध्यम से धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश प्रदान करेंगी।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 मार्च को चातुर्मासिक पक्खी के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए विशेष प्रवचन सायं 6:30 बजे जैन भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर सामायिक, दर्शन, वंदन, मांगलिक तथा विहार सेवा का भी लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।


संघ अध्यक्ष संघवी उत्तमचंद आच्छा एवं मंत्री राकेश दलाल ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की विनम्र अपील की है।


साध्वीवृंद के सान्निध्य में आयोजित यह आध्यात्मिक कार्यक्रम जैन समाज के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है, जिसमें जिनवाणी श्रवण के साथ आत्मचिंतन एवं साधना का लाभ मिलेगा। उपरोक्त जानकारी प्रचार मंत्री अंकित आच्छा ने दी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page