top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरियों में आग—साजिश या संयोग?

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 23
  • 3 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा बाजार पहले से ही मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण दबाव में है, ऐसे समय में भारत समेत दुनिया के कई देशों की प्रमुख तेल रिफाइनरियों में आग और विस्फोट की घटनाओं की एक रहस्यमयी श्रृंखला ने चिंताएं और बढ़ा दी हैं। बीते लगभग 50 दिनों में छह देशों में सामने आई इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह बहस छेड़ दी है कि क्या यह महज तकनीकी दुर्घटनाएं हैं या फिर तेल आपूर्ति को बाधित करने की कोई सुनियोजित साजिश।

भारत में हालिया घटनाओं के बाद मामला और गंभीर हो गया है। राजस्थान के पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी में 20 अप्रैल 2026 को लगी भीषण आग ने सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए। यह वही रिफाइनरी है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित था। प्रारंभिक जांच में हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व से हाइड्रोकार्बन रिसाव को आग का कारण बताया गया है, जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय ने संयंत्र को संरचनात्मक रूप से सुरक्षित बताया है।


हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी जांच अपने हाथ में ले ली है। जयपुर से पहुंची एनआईए की टीम में खुफिया, फॉरेंसिक और साइबर विशेषज्ञ शामिल हैं, जो क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट की गहन जांच कर रहे हैं। राजस्थान एटीएस भी इस जांच में सहयोग कर रही है। एजेंसियां तकनीकी खराबी के साथ-साथ संभावित तोड़फोड़ या आतंकी एंगल की भी पड़ताल कर रही हैं। इससे पहले 4 अप्रैल 2026 को मुंबई तट के पास ओएनजीसी के अपतटीय प्लेटफॉर्म पर आग लगने की घटना भी सामने आई थी, जिसमें कई कर्मचारी घायल हुए। हालांकि इस मामले के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

वैश्विक घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

भारत के अलावा, इक्वाडोर, मेक्सिको, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रोमानिया और इराक जैसे देशों में भी इसी अवधि के दौरान तेल और ऊर्जा प्रतिष्ठानों में आग और विस्फोट की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कहीं उत्पादन ठप हुआ तो कहीं जनहानि भी हुई। इन घटनाओं का समय और पैटर्न विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर रहा है, खासकर तब जब इनमें से कई देश सीधे युद्ध क्षेत्र का हिस्सा भी नहीं हैं। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह घटनाएं आपस में जुड़ी हुई साबित होती हैं, तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है। पहले से ही अस्थिर बाजार में यह स्थिति और अधिक अनिश्चितता पैदा कर सकती है।

सोशल मीडिया पर अटकलें, जांच पर टिकी निगाहें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इन घटनाओं को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को बाधित करने की रणनीति बता रहे हैं, जबकि कई विशेषज्ञ इसे संयोग मानने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल, भारत में एनआईए की जांच और अन्य देशों में चल रही पड़ताल के निष्कर्षों का इंतजार है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटनाएं तकनीकी खामियों का परिणाम हैं या फिर किसी बड़े भू-राजनीतिक खेल की कड़ी।

ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक बार फिर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि यह सिलसिला जारी रहता है, तो न केवल ईंधन आपूर्ति प्रभावित होगी, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था पर भी इसका व्यापक असर पड़ सकता है। ऐसे में सभी देशों के लिए अपने ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना अब अनिवार्य हो गया है।


refinery fire, industrial accident, rajasthan news, pachpadra refinery update, oil refinery explosion, news investigation, cause of pachpadra refinery fire, is the refinery fire a conspiracy, latest updates on rajasthan refinery fire


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page