top of page
भारतार्थ-logo

यूपीएससी में AIR 190 हासिल कर कृपा जैन बनीं आईपीएस, होसपेट जैन समाज में खुशी की लहर

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 9 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च


भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

शिवमोग्गा/होसपेट। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ होसपेट के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है कि संघ के सदस्य स्व. शा. रतनचंदजी पालरेचा की सुपौत्री तथा अभय पालरेचा की सुपुत्री कृपा जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 190 प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित होकर समाज और परिवार का नाम रोशन किया है।


कृपा जैन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जैन समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, संकल्प शक्ति और ईमानदारी का परिणाम मानी जा रही है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आईपीएस बनना किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।


श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ होसपेट तथा श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ शिवमोग्गा ने कृपा जैन को इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाज के सदस्यों ने कहा कि कृपा जैन ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।


समाज के वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल साकरिया शिवमोग्गा ने भी कृपा जैन की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कृपा जैन का यह सफर आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और समाज के युवाओं को भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।


उन्होंने आगे कहा कि देश सेवा के प्रति कृपा जैन का समर्पण और जज्बा प्रशंसनीय है। समाज को उम्मीद है कि वे भारतीय पुलिस सेवा में रहते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश और समाज की सेवा करेंगी।


कृपा जैन की इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न संगठनों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page