युवाओं में जागृति और सामाजिक एकता पर जोर, संत श्री राजारामजी युवा जागृति मंच की ग्राम इकाई बैठक सम्पन्न
- धन्ना राम चौधरी

- 14 मार्च
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च
भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
खुडाला/जोधपुर। संत श्री राजारामजी युवा जागृति मंच, शिकारपुरा लूणी (जोधपुर) की ग्राम इकाई कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जय श्री राजेश्वर भगवान मंदिर, खुडाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज में सकारात्मक जागृति लाने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम इकाई अध्यक्ष दोलाराम कलबी ने की, जबकि संरक्षक भागीरथ (वाइस प्रिंसिपल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भगवान के स्मरण के साथ हुई, जिसके बाद संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी नवरात्रा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले अखंड खड़ी सप्ताह तथा रामनवमी महोत्सव को भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न कराने की रूपरेखा तय की गई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रमों में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा धार्मिक वातावरण के साथ समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत श्री राजारामजी महाराज के आदर्शों और संस्कारों से प्रेरित होकर युवाओं को समाज सेवा, नशामुक्ति, शिक्षा और संगठन की मजबूती के लिए आगे आना चाहिए। मंच के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
बैठक में संगठन को ग्राम स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को मंच से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों में आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में तेजाराम, श्रवणराम, जितेन्द्र, नेमाराम, भलाराम, प्रेमाराम, भंवराराम, अशोक, हंसराज, हडमानराम, सोहनराम, सुरेन्द्र, महेन्द्र, नारायणराम सहित अनेक युवा सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी सदस्यों ने आगामी धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
_edited.jpg)




टिप्पणियां