top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

मानव कर्तव्य दिवस पर जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की अनोखी पहल, 80 विद्यार्थियों को मिली नई यूनिफॉर्म

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
12 जुल॰
2 मिनट पठन
Group of adults and schoolgirls sit and stand outdoors holding pink gift packs beneath a JCI Bangalore Cosmo banner.
'मिशन मुस्कान' के तहत शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश; सरकारी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 12 जुलाई, 2026 अंतरराष्ट्रीय मानव कर्तव्य दिवस के अवसर पर जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो ने अपनी सामाजिक सेवा पहल "मिशन मुस्कान" के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहित करना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना रहा। कार्यक्रम के दौरान होम्बेगोवड़ा गवर्नमेंट स्कूल में 80 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को नई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इस अवसर पर जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की अध्यक्ष जेसी ललिता बोथरा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि "मिशन मुस्कान" के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर लगातार कार्य किया जा रहा है।


कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (कम्युनिटी डेवलपमेंट) जेसी ममता मेहता, ज़ोन ऑफिसर जेसी मोनिका कुमट, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष मेहता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी वंदना मेहता, डायरेक्टर्स जेसी पार्व मेहता, सचिव जेसी रीना गांधी, उपाध्यक्ष (बिजनेस डेवलपमेंट) गौतम बोथरा, जेसी रूपचंद कुमट एवं जेसी समकित जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई, जिसका सहयोग हेमलता जी, महेंद्र जी एवं ऋतु जी मुथा ने प्रदान किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


समापन अवसर पर सभी सदस्यों और उपस्थित नागरिकों ने मानव कर्तव्यों के पालन, शिक्षा को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि समाज के सक्षम लोग आगे आएं तो शिक्षा और सेवा के माध्यम से अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।


जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की यह पहल सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page