top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

वाराणसी में 'जूलियट' पर एक्शन! 5 महिलाएं गिरफ्तार

लेखक की तस्वीर: Tic rocs
Tic rocs
11 जुल॰
2 मिनट पठन
Six veiled women stand with police officers in a courtyard, colorful dresses and uniforms against white walls and greenery, solemn mood

कैंट स्टेशन के पास राहगीरों से अश्लील इशारे करने का आरोप, एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई चर्चा में

भारतार्थ खबर। स्थानिय संवाददाता: अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) वाराणसी | 11 जुलाई, 2026 वाराणसी में आमतौर पर मनचलों और छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करने वाली एंटी रोमियो टीम ने इस बार एक अलग तरह की कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं कैंट रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों और पुरुषों की ओर कथित रूप से अश्लील इशारे कर उन्हें परेशान कर रही थीं। सूचना मिलने के बाद एंटी रोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में थाना सिगरा की एंटी रोमियो टीम ने कैंट स्टेशन के निकट पिलर नंबर-59 के पास भारत पेट्रोल पंप के आसपास जांच अभियान चलाया।


जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ महिलाएं वहां से गुजरने वाले लोगों की ओर कथित रूप से अश्लील इशारे कर रही थीं। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सूचना सही पाए जाने पर टीम ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में चार की उम्र लगभग 40 वर्ष और एक की उम्र 27 वर्ष है। उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और मीडिया में भी उनके नाम काल्पनिक रूप से प्रकाशित किए गए हैं।


थाना सिगरा में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अश्लील हरकत, उत्पीड़न या लोगों को असहज करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


अधिकारियों ने कहा कि एंटी रोमियो टीम का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना भी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page