top of page
भारतार्थ-logo

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई-पुणे समेत 6 जिलों में हाई अलर्ट

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 4 जुल॰
  • 2 मिनट पठन
People wade through a flooded street under colorful umbrellas, passing shops with Hindi signs in a rainy, chaotic scene

रेड अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जलभराव से जनजीवन प्रभावित; प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) मुंबई | 04 जुलाई, 2026 महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। के मुंबई, पुणे, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी सहित कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं के कारण हालात गंभीर हो सकते हैं।


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बेहद सक्रिय हो गया है। इसी वजह से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।


मुंबई में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बीएमसी के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर में लगभग 97 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में भी भारी वर्षा हुई। राहत की बात यह रही कि भारी बारिश के बावजूद बड़े स्तर पर जलभराव की स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। हालांकि कई निचले इलाकों में पानी भरने और ट्रैफिक धीमा होने की शिकायतें सामने आई हैं।


की लोकल ट्रेन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, लेकिन प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, , नासिक और सातारा के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


जिले में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसी तरह ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।


लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घाट क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है।


मुंबई के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के बाद पुलिस ने नागरिकों और पर्यटकों को और जैसे समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है।


प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page