top of page
भारतार्थ-logo

मल्लेश्वरम में सेंसस 2027 की तैयारियों का निरीक्षण

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 15 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। इंडिया सेंसस 2027 की तैयारियों को लेकर वेस्ट सिटी कॉर्पोरेशन ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में वेस्ट सिटी कॉर्पोरेशन के कमिश्नर डॉ. राजेंद्र के. वी. ने बुधवार को मल्लेश्वरम डिवीज़न का दौरा कर जमीनी स्तर पर तैयारियों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने ब्लॉक-वाइज़ साइट पर पहुंचकर एन्यूमरेटर और सुपरवाइज़र से सीधे संवाद किया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेंसस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डेटा संग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह सटीक एवं पारदर्शी होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेंद्र ने फील्ड स्टाफ की कार्यप्रणाली का आकलन करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें और प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने तकनीकी और प्रशासनिक समन्वय को भी सुदृढ़ करने पर जोर दिया।


इसके पश्चात कमिश्नर ने वेस्ट सिटी कॉर्पोरेशन के शिक्षा क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले भारतीय विद्याभवन पब्लिक स्कूल का भी दौरा किया। यहां उन्होंने सेंसस से संबंधित व्यवस्थाओं और आधारभूत तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर संगप्पा, मल्लेश्वरम डिवीज़न के रेवेन्यू ऑफिसर श्रीनिवास एम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के नियमित निरीक्षण से सेंसस 2027 की तैयारियों में गति आएगी और कार्य को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page