top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलूरु में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
15 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। नरेंद्र मोदी के आज बेंगलूरु आगमन पर राज्य सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री आदिचुंचनगिरी मठ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे, जहां आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या कर्नाटक सरकार के मंत्री कृष्णबैरे गौड़ा तथा राज्य की मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य में उनके आगमन को महत्वपूर्ण बताया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान आदिचुंचनगिरी मठ की आध्यात्मिक परंपराओं एवं सामाजिक योगदान पर विशेष जोर दिया गया। मठ द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को राज्य में आध्यात्मिक एवं विकासात्मक समन्वय के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और विकास के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page