top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

मंगल गीतों और जयकारों के बीच आईमाता मंदिर में चढ़ाई ध्वजा, नवरात्र में उमड़े श्रद्धालु

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
5 दिन पहले
2 मिनट पठन
नवी मुंबई के कलंबोली स्थित श्री आईमाताजी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन मंगल गीतों और गाजे-बाजे के साथ ध्वजा चढ़ाने का धार्मिक आयोजन।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नवी मुंबई, 14 अक्टूबर 2026। नवरात्र के पावन अवसर पर नवी मुंबई के कलंबोली स्थित श्री आईमाताजी मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव का वातावरण रहा। आसोज सुदी तीज, मंगलवार को सीरवी समाज की आराध्य देवी श्री आईमाताजी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंगल गीतों और गाजे-बाजे के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और समाज के श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर सुख-समृद्धि तथा मानव कल्याण की कामना की।

नवरात्र के तीसरे दिन आयोजित ध्वजा चढ़ाने के धार्मिक कार्यक्रम में पंडित ओमप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। जोजावर के वालाराम, सुपुत्र मगाराम भायल के परिवार की ओर से, जो तलोजा स्थित खेतलाजी ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े हैं, ध्वजा अर्पित की गई। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए और गाजे-बाजे के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।


सामूहिक पूजा में समाज की भागीदारी

कार्यक्रम में सीरवी समाज विकास मंडल और महिला मंडल, कलंबोली-पनवेल के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। समाज के पुरुषों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर मां आईजी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी ने मानव मात्र के कल्याण और समाज में सुख-शांति की कामना की।

सीरवी समाज, कलंबोली-पनवेल के प्रधान सेवक धन्नाराम हकाराम गेहलोत, बाली (पनवेल) ने कार्यक्रम में शामिल समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में भाग लेना चाहिए, ताकि भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।


श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

ध्वजा चढ़ाने के बाद भायल परिवार की ओर से मंदिर पहुंचे आईभक्तों के लिए केले के प्रसाद और दूध की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। संस्था के सचिव बाबूलाल रुपाराम भायल, राणावास ने समाजबंधुओं से नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से गरबा महोत्सव और हवन-पूजा में सहभागिता के माध्यम से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने आपसी मेलजोल और धार्मिक एकजुटता का परिचय दिया। आयोजन ने नवरात्र के अवसर पर सामूहिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। समाचार प्रेषक नारायणलाल सेणचा बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page